Bangladesh Cricket Team: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 के महत्वपूर्ण मुकाबलों को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने टीम लीडरशिप में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए नए उपकप्तानों की नियुक्ति की है। मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शान्तो और सैफ हसन को क्रमशः टेस्ट, ODI और T20I क्रिकेट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। मेहदी हसन मिराज को टेस्ट टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। वह कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को सहयोग करेंगे। बांग्लादेश ने शांतो को WTC 2025-27 चक्र के अंत तक टेस्ट कप्तान बनाए रखने का फैसला किया गया है।
टेस्ट टीम के इतर ODI फॉर्मेट में मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शांतो की भूमिका अलग-अलग होगी। मेहदी हसन मिराज कप्तानी करेंगे जबकि शांतो उपकप्तान की भूमिका में होंगे। मिराज को जून 2024 में एक साल के कार्यकाल के लिए ODI कप्तान नियुक्त किया गया था।
सैफ हसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
T20 इंटरनेशनल में शानदार फॉर्म दिखा रहे ओपनर सैफ हसन को लिटन दास का उपकप्तान बनाया गया है। सैफ ने अब तक 18 T20I मुकाबलों में चार अर्धशतकीय पारियों के साथ निचले क्रम में अहम योगदान दिया है।लिटन दास को मई 2024 में T20I टीम का कप्तान बनाया गया था और वह टीम को 2026 T20 वर्ल्ड कप तक लीड करेंगे।
आयरलैंड से हो रही बांग्लादेश की भिड़ंत
बांग्लादेश ने हाल ही में आयरलैंड को एक पारी और 47 रनों से हराकर टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 19 नवंबर से ढाका में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद बांग्लादेश 27 नवंबर से आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगा।
आयरलैंड के बांग्लादेश दौरे का फुल शेड्यूल
BAN vs IRE टेस्ट सीरीज
- पहला टेस्ट: 11-15 नवंबर, सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
- दूसरा टेस्ट: 19- 23 नवंबर, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका।
BAN vs IRE T20I सीरीज
- 27 नवंबर: पहला T20 मैच, बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चट्टोग्राम।
- 29 नवंबर: दूसरा T20 मैच, बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, चट्टोग्राम।
- 2 दिसंबर: तीसरा T20 मैच, शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका।
यह भी पढ़ें:
बाबर आजम के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बड़ा मौका, इस मामले में शाहिद अफरीदी को छोड़ सकते हैं पीछे
इस देश ने टाल दिया भारत का दौरा, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की होनी थी सीरीज