1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 11 साल बाद इस टीम के खिलाफ T20I मैच खेलेगा बांग्लादेश, पिछली बार हुआ था ऐसा हाल

11 साल बाद इस टीम के खिलाफ T20I मैच खेलेगा बांग्लादेश, पिछली बार हुआ था ऐसा हाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 10, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 04:32 pm IST

टी20 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश और हांग-कांग के बीच 11 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। अभी तक दोनों टीमों के बीच एक ही T20I मैच खेला गया था, जिसमें हांग-कांग ने जीत दर्ज की थी।

bangladesh cricket team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : AP

Asia Cup 2025 Afghanistan vs Hong Kong: एशिया कप 2025 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अफगानिस्तानी टीम को 94 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब 11 सितंबर को बांग्लादेश की टीम हांग-कांग के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। बांग्लादेश की कमान लिटन दास के हाथों में है। वहीं हांग-कांग के कप्तान यासिम मुर्तजा हैं। आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच T20I क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है।

11 साल पहले बांग्लादेश को मिली थी हार

बांग्लादेश और हांग-कांग के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही मुकाबला खेला गया है। यह मैच 11 साल पहले साल 2014 में हुआ था, तब हांग-कांग की टीम ने बांग्लादेश को 2 विकेट से शिकस्त दी थी। बांग्लादेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 108 रनों पर सिमट गई थी। टीम के लिए शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 34 रनों की पारी खेली थी। उनके कारण ही टीम 100 रनों के पार पहुंचा। वरना टीम का और बुरा हाल हो सकता था। हांग-कांग के लिए नदीम अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा निजाकत खान ने तीन विकेट चटकाए। इन दोनों गेंदबाजों की वजह से ही बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और कम स्कोर पर सिमट गई।

बांग्लादेश के गेंदबाज नहीं कर पाए अच्छा

इसके बाद हांग-कांग की टीम ने मुनीर डार (36 रन) और इरफान अहमद (34 रन) की पारियों की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में शाकिब अल हसन ने तो अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लेकिन उनके अलावा बाकी के बॉलर्स अच्छा नहीं कर पाए। इसी वजह से टीम को हार मिली थी।

दोनों टीमों के पास हैं स्टार प्लेयर्स

अब बांग्लादेश और हांग-कांग की टीमों के बीच 11 साल बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। अब दोनों टीमों की स्क्वाड काफी बदल चुकी है। बांग्लादेश के पास लिटन दास, तौहीद ह्रदय, मुस्तफिजुर रहमान जैसे प्लेयर्स हैं। दूसरी तरफ हांग-कांग की टीम के लिए बाबर हयात और जीशान अली जैसे प्लेयर्स दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 8: 00 से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:

क्या दुबई में है टीम इंडिया को कोई खतरा, अब तक इतने T20I मैचों में मिली है जीत

संजू सैमसन की ICC T20I Ranking में हुआ सुधार, अब पहुंचे इस नंबर पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल