1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Bangladesh vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज ने 16 रनों से जीता पहला टी20 मैच, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

Bangladesh vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज ने 16 रनों से जीता पहला टी20 मैच, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 27, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 09:20 pm IST

Bangladesh vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 16 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

west indies vs bangladesh- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश मैच Image Source : GETTY

Bangladesh vs West Indies 1st T20I: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को विंडीज टीम ने 16 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर्स खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 165 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें उनकी तरफ से कप्तान शे होप ने जहां 46 रनों की पारी खेली तो वहीं रोवमन पॉवेल ने सिर्फ 28 गेंदों में 44 रनों की धमाकेदार इनिंग खेली। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में तस्कीन अहमद ने 2 विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश की टीम जब 166 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने 57 के स्कोर तक अपनी आधी टीम गंवा दी थी, जिसके बाद पूरी टीम 19.4 ओवर्स में 149 रन बनाकर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन शाकिब ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में जायडन सील्स और जेसन होल्डर ने 3-3 विकेट हासिल किए। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल