1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया पहली बार इस देश से खेलेगी सीरीज, यहां देखें वेन्यू से लेकर तारीख

BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया पहली बार इस देश से खेलेगी सीरीज, यहां देखें वेन्यू से लेकर तारीख

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 06, 2026 11:04 pm IST,  Updated : May 06, 2026 11:07 pm IST

टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर BCCI ने बड़ा ऐलान किया है। टीम इंडिया पहली बार जिम्बाब्वे के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी।

Team india- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट के आगामी सीजन को लेकर BCCI ने एक बड़ा और ऐतिहासिक ऐलान किया है। BCCI ने टीम इंडिया, इंडिया-A और भारतीय U19 टीमों के व्यस्त घरेलू शेड्यूल की घोषणा कर दी है, जिसमें पहली बार भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी। यह फैसला भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, भारतीय सीनियर महिला टीम अक्टूबर 2026 में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें कुल 6 व्हाइट-बॉल मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 3 T20 इंटरनेशनल मैच रायपुर में खेले जाएंगे, जबकि 3 ODI मैच बड़ौदा में आयोजित होंगे। इसके अलावा, घरेलू सीजन में कई रोमांचक मल्टी-फॉर्मेट सीरीज भी शामिल हैं। भारत A (पुरुष) टीम सितंबर से अक्टूबर 2026 के बीच पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच और तीन ODI मुकाबले खेलेगी। यह सीरीज अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अहम मानी जा रही है।

इंडिया-ए की ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों से होगी टक्कर

वहीं, इंडिया-A महिला टीम भी एक्शन में नजर आएगी। टीम सितंबर में मोहाली और धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी, जिसमें 3 T20, 3 वनडे और एक मल्टी-डे मैच शामिल होगा। इसके बाद सीजन के अंत में पुणे और नवी मुंबई में इंग्लैंड A महिला टीम के खिलाफ भी इसी फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। U19 स्तर पर भी भारतीय टीमों के लिए व्यस्त शेड्यूल तय किया गया है। भारतीय U19 पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया U19 की मेजबानी करेगी, जहां राजकोट में 3 वनडे और राजकोट व अहमदाबाद में 2 मल्टी-डे मैच खेले जाएंगे।

U19 महिला टीम श्रीलंका से खेलेगी 6 मैच

वहीं, भारत U19 महिला टीम जून-जुलाई 2026 में चेन्नई और पुडुचेरी में श्रीलंका U19 के खिलाफ 6 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगी। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में बड़ौदा और सूरत में इंग्लैंड U19 महिला टीम के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज भी आयोजित होगी। कुल मिलाकर BCCI का यह शेड्यूल भारतीय क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। खासकर भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव लेकर आएगी।

जिम्बाब्वे महिला टीम का भारत दौरा

  • 16 अक्टूबर 2026: पहला T20I, रायपुर (7:00 PM)
  • 18 अक्टूबर 2026: दूसरा T20I, रायपुर (7:00 PM)
  • 20 अक्टूबर 2026: तीसरा T20I, रायपुर (7:00 PM)
  • 23 अक्टूबर 2026: पहला ODI, बड़ौदा (2:00 PM
  • 25 अक्टूबर 2026: दूसरा ODI, बड़ौदा (2:00 PM)
  • 28 अक्टूबर 2026: तीसरा ODI, बड़ौदा (2:00 PM)

यहां देखें पूरा शेड्यूल 

यह भी पढ़ें

VIDEO: कमबैक करने के बाद भी नहीं सुधरे शशांक, क्लासेन का टपकाया लड्डू कैच, पोटिंग ने जमकर लिए मजे

IPL Final मैच की मेजबानी छिनने पर KSCA हुआ खफा, कहा - हमें नहीं दी गई कोई जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल