1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI अगले FTP में चाहता है बदलाव, SENA देशों के लिए नए प्लान का भी सचिव ने किया खुलासा

BCCI अगले FTP में चाहता है बदलाव, SENA देशों के लिए नए प्लान का भी सचिव ने किया खुलासा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 04, 2026 07:59 am IST,  Updated : Sep 04, 2026 07:59 am IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तीन सितंबर को मुंबई में हुई मीटिंग में फ्यूचर टूर प्रोग्राम में बदलाव के अलावा SENA देशों में होने वाली सीरीज के लिए नए प्लान को लेकर भी चर्चा की गई ताकी टीम इंडिया वहां बेहतर प्रदर्शन कर सके।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम की भविष्य की योजनाओं को लेकर तीन सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में मीटिंग हुई जिसमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के अलावा टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, सीओई प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और टीम इंडिया के हेड कोच पहुंचे थे। इस मीटिंग में जहां वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई तो वहीं टीम इंडिया SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में अपने प्रदर्शन को और कैसे बेहतर कर सकती है उसको लेकर भी बातचीत की गई। भारतीय टीम को अगला विदेशी दौरा न्यूजीलैंड का करना है जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। अभी टीम इंडिया के कई अहम खिलाड़ी चोटिल होने की समस्या से जूझ रहे हैं जो बड़ी चिंता का विषय है। वहीं इसको लेकर मीटिंग खत्म होने के बाद बीसीसीआई सचिव ने बड़ा बयान देने के साथ फ्यूचर टूर प्रोग्राम यानी FTP के बदलाव को लेकर कहा तो वहीं SENA देशों के लिए नए प्लान की भी बात सामने आई।

किसी भी बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों को मिला पूरा आराम

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मुंबई हुई मीटिंग के बाद दिए बयान में कहा कि बोर्ड इस दिशा में काम करेगा कि SENA देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले हमारे खिलाड़ियों को पूरा आराम करने का मौका मिले। इसके अलावा इन दौरों के लिए प्लेयर्स को वहां के हालात में ढलने का मौका मिल सके जिसमें अभ्यास मैच शामिल हो। हमारे लिए एकमात्र चुनौती यह है कि साल में बहुत ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं और इसी वजह से अगले एफटीपी में हम कुछ बदलाव की कोशिश करेंगे। हमने इस मामले में शामिल अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह जल्द ही इन चीजों को लेकर काम करें ताकि खिलाड़ियों को आराम करने का भी पूरा मौका मिल सके।

रोडमैप तैयार कर लिया गया है

इस मीटिंग में टीम इंडिया के इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की गई जिसको लेकर सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हमने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर टीम के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की इसके अलावा अगले एक साल में हमें किस तरह से आगे बढ़ना है उसका भी रोडमैप तैयार कर लिया गया है। हमारा पूरा ध्यान साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर है जिसको लेकर हम कुछ जरूरी अभ्यास एवं तैयारियां करेंगे।

ये भी पढ़ें

केएल, सिराज और पडिक्कल का दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखेगा जलवा! वैभव और ईशान पर सस्पेंस बरकरार

स्मृति मंधाना ने बल्ले से किया करिश्मा, मेग लैनिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, हांगकांग के खिलाफ ठोके 124 रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल