1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: कप्तान बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, साल 1936 के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

IND vs ENG: कप्तान बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, साल 1936 के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 26, 2025 07:14 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 07:20 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने इतिहास रच दिया। उन्होंने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल कर दिखाया।

ben stokes- India TV Hindi
बेन स्टोक्स Image Source : GETTY

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। जो रूट की लाजवाब 150 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 544 रन बना लिए हैं। इस तरह इंग्लिश टीम को भारत पर 186 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हो गई है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन बना लिए थे। वहीं, लियाम डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमट गई थी। अब चौथे दिन इंग्लिश कप्तान का कोशिश अपना शतक पूरा करते हुए टीम का स्कोर 600 के पार ले जाने की होगी ताकि टीम इंडिया पर कम से कम 250 रनों की लीड हासिल की जा सके।

जो रूट ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

इससे पहले तीसरे दिन जो रूट ने एक बार फिर अपनी क्लास और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी 38वीं टेस्ट सेंचुरी लगाई। रूट ने पहले ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी की और फिर कप्तान बेन स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रन जोड़े। इस दौरान कप्तान बेन स्टोक्स ने भी शानदार अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रचा।

बेन स्टोक्स एक ही टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल और अर्धशतक जड़ने वाले इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे कप्तान बने। 89 साल के बाद इंग्लैंड के किसी कप्तान ने ऐसा करिश्मा किया। इससे पहले साल 1936 में इंग्लैंड के कप्तान गबी एलन ने ऐसा किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान 5 विकेट लेने के अलावा 68 रन बनाए थे। 

टेस्ट मैच में 5 विकेट और अर्धशतक जड़ने वाले इंग्लैंड के कप्तान

  • स्टेनली जैक्सन - 82* और 5/58 (1905)
  • गबी एलन -  68 और 5/36 (1936)
  • बेन स्टोक्स - 66* और 5/72 (2025)

शतक पर कप्तान की नजरें

बेन स्टोक्स चौथे दिन अगर शतक जड़ने में कामयाब हो जाते हैं, तो यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक होगा। इस दौरान उनके निशाने पर टेस्ट में 7000 रन पूरे करने का भी मौका होगा। टेस्ट में उनके नाम अभी 6968 रन दर्ज हैं। 32 रन और बनाते ही वह इस मुकाम को हासिल कर लेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल