1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में अब तक एक ही बार हुआ है ऐसा करिश्मा, क्या इस बार खत्म होगा इंतजार

एशिया कप में अब तक एक ही बार हुआ है ऐसा करिश्मा, क्या इस बार खत्म होगा इंतजार

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 03, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 06:41 pm IST

टी20 एशिया कप में अब तक केवल एक ही बार ऐसा हुआ है कि किसी गेंदबाज ने पारी में पांच विकेट लिए हों। भुवनेश्वर कुमार ने ये काम साल 2022 में किया था।

bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : GETTY

एशिया कप का रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। टीमों की तैयारी इसके लिए शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर को ​बिगुल बजेगा। इसके बाद 28 सितंबर को नया चैंपियन मिल जाएगा। इस बीच कुछ आंकड़े आपको जरूर जानने चाहिए, जो एशिया कप के ही हैं। फिलहाल बात ऐसे रिकॉर्ड की करते हैं, जिस पर भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम लिखा हुआ है। 

तीसरी बार खेला जा रहा है टी20 फॉर्मेट पर एशिया कप

इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर खेला जा रहा है। इससे पहले दो बार और टी20 फॉर्मेट पर ये टूर्नामेंट खेला गया है। दरअसल आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिस भी फॉर्मेट का​ क्रिकेट वर्ल्ड कप अगली बार होना होता है, उसी फॉर्मेट पर एशिया कप होता है। अगले साल यानी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होगा, इसलिए एशिय कप भी इसी पर हो रहा है। 

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2022 में लिए थे एक पारी में पांच ​विकेट

टी20 एशिया कप के इतिहास में ऐसा केवल एक ही बार हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने एक ही पारी में पांच विकेट चटका दिए हों। टी20 में पांच विकेट लेना आसान नहीं होता, क्योंकि गेंदबाज के पास केवल चार ही ओवर का कोटा होता है। लेकिन साल 2022 में भुवनेश्वर कुमार ने ये कारनामा किय था। तब टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से था और भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में चार रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। यानी उन्होंने जितने रन खर्च किए, उससे ज्यादा तो विकेट ले लिए थे। 

इन गेंदबाजों ने लिए हैं पारी में चार विकेट

एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में एक पारी में चार विकेट तो कई गेंदबाज ने हासिल किए, लेकिन पांच का आंकड़ा केवल भुवनेश्वर ही छू पाए हैं। पारी में चार विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान के शादाब खान, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, भारत के भुवनेश्वर कुमार, प्रमोद मदुश्का, आमिर कलीम और मोहम्मद नवाज के नाम आते हैं। 

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं भुवनेश्वर कुमार

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या कोई दूसरा गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वाला कमाल कर पाता है या​ फिर ये सीरीज भी यूं ही चला जाता है। वैसे भुवनेश्वर कुमार टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है, इस बार उनका ये रिकॉर्ड तो कम से कम टूट ही जाएगा। भारत के हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के राशिद खान उनके काफी करीब हैं। देखना होगा कि कौन पहले भुवी से आगे निकलता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल