1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'उन्हें बुरा लगा...,' धोनी और जडेजा के विवाद की खबरों पर CSK के सीईओ का बड़ा खुलासा

'उन्हें बुरा लगा...,' धोनी और जडेजा के विवाद की खबरों पर CSK के सीईओ का बड़ा खुलासा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 22, 2023 08:39 am IST,  Updated : Jun 22, 2023 08:39 am IST

आईपीएल 2022 में जब रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ी थी उसके बाद से ही उनके और एमएस धोनी के बीच विवाद की खबरें थीं। इस साल भी ऐसी खबरें आईपीएल के दौरान चर्चा में रही थीं।

MS Dhoni, Ravindra Jadeja, CSK- India TV Hindi
धोनी-जडेजा के विवाद की खबरों पर काशी विश्वनाथन ने खोला राज Image Source : TWITTER

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां खिताब जीता और मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम बनी। सीएसके ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां टाइटल जीता था। इस जीत में अहम योगदान रहा था रवींद्र जडेजा का जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर 10 रन जड़ते हुए बाजी को पलट दिया था। दरअसल इस सीजन ही फाइनल मुकाबले से पहले रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी के बीच कुछ विवाद की खबरें आ रही थीं। एक वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें धोनी जड्डू को समझा रहे थे। पिछले साल भी जब बीच सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ी थी उस समय भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। अब इस पूरे मामले पर सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बयान दिया है।

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले के बाद एमएस धोनी ने खुशी में जडेजा को अपने कंधे पर उठा लिया था। यह फोटो कई लोगों की पोस्टर फोटो बनी। लोगों ने इसे काफी पसंद किया और इसके बाद विवाद की सारी अटकलों पर भी विराम लगता दिखा। फिर जडेजा ने धोनी को यह टाइटल डेडिकेट करके इसे और पुख्ता कर दिया था। लेकिन एक लीग मैच के बाद जडेजा और धोनी का वायरल वीडियो, बैक टू बैक उनके कर्मा जैसी बातों पर किए गए ट्वीट और प्रेजेंटेशन सेरेमनी में दर्शकों पर उनके आउट होने की कामना करने जैसे कटाक्ष इन अटकलों को थोड़ा हवा देते हैं। इसको लेकर अब सीएसके के सीईओ ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ इंटरव्यू में साफ बयान दिया है। 

जडेजा और धोनी के विवाद में कितनी सच्चाई?

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफतौर पर कहा कि, जडेजा को यह पता था कि उनके बाद धोनी बल्लेबाजी करने आते हैं। जब भी वह मैदान पर आते हैं या आने वाले होते हैं यह दर्शकों का अपना तरीका है धोनी का स्वागत करने का। जडेजा को हो सकता इससे बुरा लगा होगा। किसी भी खिलाड़ी पर ऐसी स्थिति में प्रेशर आ सकता है। लेकिन उन्होंने इस बात को लेकर कोई शिकायत नहीं कि पर ट्वीट किए। यह खेल में चलता रहता है। आखिरी मुकाबले के बाद ऑनलाइन कई वीडियोज आए जिसमें ऐसा दिख रहा था कि मैं जडेजा से कुछ बात कर रहा था। उसे जैसा दिखाया गया वैसा नहीं था। मैं मैच को लेकर उनसे बात कर रहा था और कोई बात नहीं थी। हर कोई जानता है कि टीम का माहौल, ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शानदार है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। वह धोनी का बहुत सम्मान भी करते हैं। फाइनल में भी मैच जिताने के बाद उन्होंने धोनी को टाइटल डेडिकेट किया। 

MS Dhoni, Ravindra Jadeja
Image Source : PTIफाइनल के बाद धोनी ने जडेजा को कंधे पर उठाया

फाइनल जीतने के बाद क्या थे धोनी के शब्द?

काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी ने कहा था, देखिए पांचवां टाइटल आ गया। उन्होंने इसके बाद रवींद्र जडेजा की तारीफ की और उनके आत्मविश्वास को भी सराहा। अहमदाबाद जडेजा के लिए होम ग्राउंड जैसा था। यह काफी सुकून भरा पल था। हर कोई जानता है कि साल 2012 में धोनी ने सीएसके में जडेजा के एंट्री करवाई थी। उनके अंदर इस बात को लेकर सुकून था कि यहां पला-बढ़ा खिलाड़ी उनकी टीम के लिए टाइटल जीत का हीरो बना। 

यह भी पढ़ें:-

वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा ही करेंगे कप्तानी! जानें कैरेबियन लैंड पर कैसा है हिटमैन का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज दौरे से बाहर रहेंगे टीम इंडिया के यह 3 बड़े खिलाड़ी, जानें किसे मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल