Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad LIVE Score, CSK vs SRH LIVE Updates, IPL 2026: IPL 2026 में आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़त हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 7 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, साकिब हुसैन ने 2 विकेट चटकाए।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 12 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज कर शानदार वापसी की थी, लेकिन पिछले मुकाबले में मिली बड़ी हार ने टीम की प्लेऑफ राह मुश्किल बना दी। दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। SRH अगर आज का मुकाबला जीत लेती है, तो टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।