1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK की जीत ने IPL 2023 में खत्म किया इन टीमों का सफर! प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

CSK की जीत ने IPL 2023 में खत्म किया इन टीमों का सफर! प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : May 11, 2023 07:06 am IST,  Updated : May 11, 2023 07:06 am IST

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कुछ टीमों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं कुछ टीमों का आईपीएल में सफर लगभग खत्म हो चुका है।

Chennai Super Kings, CSK vs DC- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : PTI

आईपीएल 2023 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टीमों के लिए प्लेऑफ की जंग दिन प्रतिदिन और भी मुश्किल होती जा रही है। ऐसे में बुधवार को खेले गए मुकाबले के बाद कुछ टीमों की टेंशन और भी डबल हो गया। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद कुछ टीमों का सफर लगभग आईपीएल में खत्म हो चुका है। इन टीमों के लिए अब वापसी कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल का काम होगा।

खत्म हुआ इन टीमों का सफर!

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 55वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने दिल्ली की टीम को 27 रनों से हरा दिया। सीएसके की जीत के बाद दिल्ली समेत कुछ टीमों की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल सीएसके ने यह मुकाबला जीतकर गुजरात टाइटंस के बाद अब अपनी जगह भी प्लेऑफ में लगभग पक्की कर ली है। ऐसे में प्लेऑफ में जाने के लिए सिर्फ दो स्थान बच रहे हैं। 

इन बचे हुए दो स्थानों को हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में बची दो टीम सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2023 में लगभग सफर खत्म हो चुका है। हालांकि सनराइजर्स के पास थोड़ा मौका बचा हुआ है। लेकिन दिल्ली की टीम तो पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

प्लेऑफ में इन टीमों का जाना हुआ पक्का

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का जाना अब लगभग पक्का हो गया है। ये दोनों ही टीमें क्रमश: पॉइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस ने 11 में से 8 मैच जीते हैं, वहीं सीएसके ने 12 में 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है जहां उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हो गया था। इसके अलावा इन दोनों टीमों के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के 99.6% (गुजरात टाइटंस) और 98% (चेन्नई सुपर किंग्स) चांस है। ऐसे में ये दोनों टीमों ने प्लेऑफ के लिए सबसे पहले क्वालीफाई करती नजर आ रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल