1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांचवें टेस्ट मैच से पहले डेविड वॉर्नर ने वॉन को दिया करारा जवाब, अपने संन्यास पर कही ये बात

पांचवें टेस्ट मैच से पहले डेविड वॉर्नर ने वॉन को दिया करारा जवाब, अपने संन्यास पर कही ये बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 26, 2023 09:34 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 09:34 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से पहले डेविड वॉर्नर ने अपने संन्यास को लेकर एक बड़ी बात कह दी है।

David Warner- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर Image Source : GETTY

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी अच्छी स्थिति में नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। वहीं वह गुरुवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को भी वह जीत इस सीरीज को 3-1 से जीतना चाहेंगे। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल सीरीज के पांचवें मुकाबले से पहले ये कहा जा रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एशेज सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं। लेकिन अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रखी है।  

क्या बोले वॉर्नर

आस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार से ओवल पर शुरू हो रहे आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पहले संन्यास की अटकलों को खारिज किया लेकिन इसकी पुष्टि की कि वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा था कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान ऐसी फुसफुसाहटें सुनी है कि पांचवां एशेज टेस्ट वॉर्नर का आखिरी होगा। वॉर्नर ने हालांकि ऐसी अटकलों को खारिज किया है। 

अपने संन्यास को लेकर कही ये बात

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर के हवाले से कहा कि वह कोई घोषणा करने नहीं जा रहे हैं। पाकिस्तान सीरीज के बाद हालांकि टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलूंगा। 36 वर्ष के वॉर्नर ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान करेंगे। वह चाहते हैं कि आखिरी टेस्ट नववर्ष पर सिडनी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलें। वॉन ने स्टीव स्मिथ के संन्यास की संभावना भी जताई जिस पर वॉर्नर ने कहा कि यह मजाक है। वह इसे गंभीरता से नहीं लेते। वॉर्नर ने पांचवें टेस्ट मैच से पहले वॉन का बातों का करारा जवाब दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल