DC vs CSK Live Score Update, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर हो रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में सिर्फ एक बदलाव है। लुंगी एंगिडी की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है। लुंगी चोट के कारण पिछले कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे। लुंगी के आने से काइल जैमीसन को बाहर बैठना पड़ा है। चेन्नई की टीम में 2 बदलाव हैं। CSK की प्लेइंग इलेवन में अकील हुसैन और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है।
पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों का स्थिति लगभग बराबर है। दोनों के बीच नेट रन रेट के कारण सिर्फ एक पायदान का अंतर है। दिल्ली कैपिटल्स 8 पॉइंट के साथ पॉइट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। दिल्ली ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। टीम को 4 में जीत जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दिल्ली से एक पायदान ऊपर है। चेन्नई के नाम भी 4 जीत और 5 हार दर्ज हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एंगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
DC इम्पैक्ट सब: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार और डेविड मिलर।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
CSK इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान।