1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL में बढ़ सकती हैं एक से दो टीमें, नया सीजन शुरू होने से पहले सामने आया ये बड़ा बयान

WPL में बढ़ सकती हैं एक से दो टीमें, नया सीजन शुरू होने से पहले सामने आया ये बड़ा बयान

 Published : Nov 27, 2025 11:42 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 11:42 pm IST

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और यह टूर्नामेंट 5 फरवरी तक चलेगा। इस बार WPL का चौथा सीजन दो ग्राउंड पर ही खेला जाएगा।

parth jindal- India TV Hindi
पार्थ जिंदल Image Source : PTI

WPL 2026 का ऑक्शन समाप्त हो चुका है, जहां टीमों ने कुल 67 प्लेयर्स को खरीदा है और इसमें 23 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। मेगा ऑक्शन में सभी पांच टीमों ने कुल 40.8 करोड़ खर्च किए हैं। अभी तक WPL के तीन सीजन हो चुके हैं और हर बार पांच-पांच टीमें ही सीजन में खेलती हुई दिखाई दी हैं। अब इस लीग में टीमों के बढ़ने की बात सामने आई है।

WPL में बढ़ सकती हैं दो टीमें

दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने कहा कि हम WPL को ‘होम एंड अवे’ फॉर्मेट में देखना पसंद करेंगे। यह ‘कैरेवैन’ फॉर्मेट ठीक है, लेकिन आदर्श नहीं है। मुझे यकीन है कि BCCI इस पर काम कर रहा है। उन्हें WPL को इसी विंडो में फिट करना पड़ता है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि आगे चलकर डब्ल्यूपीएल के लिए बड़ा और लंबा विंडो मिलेगा। यह तय है कि आगे एक या दो नई टीमें आएंगी। यही वजह है कि यह चक्र इतना छोटा है कि 14 महीनों में दो WPL आयोजित हो रही हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई एक टीम जोड़ने की योजना बना रहा है और शायद उसके साथ ही हम ‘होम एंड अवे’ मॉडल में जा सकें जो खेल प्रेमियों, खेल और WPL के विकास तीनों के लिए आदर्श होगा।

चौथा सीजन दो ग्राउंड पर ही खेला जाएगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने WPL के चौथे सीजन में पांच टीम की लीग दो शहरों तक सीमित रखा है। चौथा सीजन नवी मुंबई और वडोदरा में नौ जनवरी से खेला जाएगा। पार्थ जिंदल ने पीटीआई के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह चाहते हैं कि डब्ल्यूपीएल भी इंडियन प्रीमियर लीग की तरह घरेलू और प्रतिद्वंद्वी टीम के मैदान पर खेला जाए।

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी और यह टूर्नामेंट 5 फरवरी तक चलेगा। आगामी सीजन दो क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इनमें नवी मुंबई का डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम और बड़ौदा के बड़ौदा के क्रिकेट स्टेडियम के नाम शामिल हैं। WPL 2026 का पहला मुकाबला नवी मुंबई के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला बड़ौदा के ग्राउंड में होगा।

(Input: PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल