1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे कुलदीप यादव और दीपक चाहर, स्क्वाड में इन प्लेयर्स को भी मिली जगह

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे कुलदीप यादव और दीपक चाहर, स्क्वाड में इन प्लेयर्स को भी मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 07, 2025 07:36 pm IST,  Updated : Aug 07, 2025 07:36 pm IST

Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए सेंट्रल जोन ने भी अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

Dhruv Jurel- India TV Hindi
ध्रुव जुरेल Image Source : GETTY

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के दौरे से लौटते ही एक बड़ी जिम्मेदारी आगामी दलीप ट्रॉफी 2025 में मिली है, जिसमें उन्हें सेंट्रल जोन की घोषित की गई स्क्वाड का कप्तान बनाया गया है। जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलने का मौका मिला था, जब ऋषभ पंत पैर में फ्रैक्चर होने की वजह से बाहर हो गए थे। जुरेल ने विकेट के पीछे अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित जरूर किया।

जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे कुलदीप यादव और दीपक चाहर

सेंट्रल जोन की तरफ से दलीप ट्रॉफी के लिए घोषित किए गए स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें ध्रुव जुरेल को जहां कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है तो वहीं टीम कुलदीप यादव और दीपक चाहर का भी नाम शामिल है। कुलदीप जो इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा तो थे लेकिन उन्हें एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि दीपक चाहर पिछले काफी समय से फिटनेस की समस्या से जूझते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके बाद अब वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। इन प्लेयर्स के अलावा रणजी ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की टीम से खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे जिन्होंने कुल 69 विकेट हासिल किए थे उन्हें भी स्क्वाड में जगह मिली है।

दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए सेंट्रल जोन का स्क्वाड

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), रजत पाटीदार, आर्यन जुयाल, दानिश मालेवार, संचित देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभम शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद।

रजत पाटीदार को मिली उपकप्तानी

दलीप ट्रॉफी 2025 में सेंट्रल जोन के स्क्वाड में रजत पाटीदार को भी जगह मिली है, जो उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। सेंट्रल जोन की टीम आगामी दलीप ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 28 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट की टीम के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें

आखिर कौन है 23 साल के जकारी फाउलकेस, डेब्यू टेस्ट में ही दिखाया ऐसा कमाल पहली पारी में झटके 4 विकेट

राजस्थान रॉयल्स से खुद रिलीज होने चाहते हैं संजू सैमसन! क्या है इसके पीछे की पूरी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल