1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डीएसपी मोहम्मद सिराज को रास नहीं आया नया हेयर स्टाइल, पूरे दिन तरसते रहे, श्रीलंका ने ठोक दिए साढ़े तीन सौ से अधिक रन

डीएसपी मोहम्मद सिराज को रास नहीं आया नया हेयर स्टाइल, पूरे दिन तरसते रहे, श्रीलंका ने ठोक दिए साढ़े तीन सौ से अधिक रन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 07, 2026 05:46 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 05:46 pm IST

भारत बनाम श्रीलंका इलेवन पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 8 विकेट पर 363 रन बना दिए हैं। इस बीच ​मोहम्मद सिराज को एक भी विकेट नहीं मिला, हालांकि वे नए हेयर स्टाइल की वजह से चर्चा में जरूर रहे।

mohammad siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : AP

डीएसपी मोहम्मद सिराज ने भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले अपने नए हेयर स्टाइल से सभी का अपनी ओर खींचा। वे नए अंदाज में काफी स्मार्ट लग रहे थे, लेकिन जो काम उन्हें मैदान पर करना चाहिए था, वो नहीं कर पाए। भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच तीन दिन का प्रैक्टिस मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन मोहम्मद सिराज ने काफी देर तक गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हां, वे अपनी बालों की वजह से जरूर चर्चा में रहे। 

श्रीलंका इलेवन ने आठ विकेट पर बना दिए 363 रन

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच मैच शुरू हुआ तो टीम इंडिया को गेंदबाजी करनी पड़ी। जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बना लिए थे। अच्छी बात ये रही पहले दिन पूरे 90 ओवर का खेल हुआ। टीम की ओर से निसान मधुष्का ने 65 बॉल पर जबरदस्त 66 रनों की पारी खेली। रविन्दु रसंथा ने 143 बॉल पर 71 रन बनाए। श्रीलंका इलेवन के अभी दो और विकेट बचे हुए हैं। यानी दूसरे दिन टीम सुबह फिर थोड़ी बहुत देर ब​ल्लेबाजी करेगी। 

रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को मिले दो- दो विकेट

इस बीच टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। खास तौर पर तेज गेंदबाजों ने काफी निराश किया। रविंद्र जडेजा ने दो विकेट जरूर लिए, लेकिन उन्होंने 15 ओवर में 64 रन खर्च किए। कुलदीप यादव ने तो 18 ओवर में 76 रन देकर दो विकेट हासिल किए। नए गेंदबाज मानव सुथार ने जरूर 13 ओवर में 33 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। गुरनूर बराड़ को एक सफलता मिली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध पहले दिन खाली हाथ वापस लौटे। सारांश जैन को भी विकेट नहीं मिला। 

मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में दे दिए 44 रन, विकेट का कॉलम खाली

मोहम्मद सिराज की बात करें तो उनसे ज्यादा उम्मीदें थी। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इस सीरीज में सिराज पर ही तेज गेंदबाजी की अगुवाई की​ जिम्मेदारी है। लेकिन वे कम से कम इस प्रैक्टिस मैच में तो निराश करते ही दिखाई दिए। सिराज ने अलग अलग स्पेल में 13 ओवर की गेंदबाजी की और 44 रन दिए। जबकि ये श्रीलंका की असली टीम नहीं है। जब 15 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा तो उनके सामने भारतीय टीम कैसी गेंदबाजी करेगी, इसका अंदाजा इस मैच से मिल गया है। 

यह भी पढ़ें 

वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा अब नया अवतार, राजस्थान रॉयल्स के साथ बहा रहे हैं पसीना

जब सनथ जयसूर्या ने ठोक दिया टीम इंडिया के​ खिलाफ तिहरा शतक, सहवाग केवल 7 रन से ट्रिपल सेंचुरी से चूके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल