1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नाइट राइडर्स ने किया बड़ा ऐलान, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को बनाया कोच

नाइट राइडर्स ने किया बड़ा ऐलान, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को बनाया कोच

 Published : Jun 20, 2025 01:34 pm IST,  Updated : Jun 20, 2025 02:22 pm IST

नाइट राइडर्स समूह के स्वामित्व वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2025 से पहले एक बड़ा फैसला किया है और ड्वेन ब्रावो को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

ड्वेन ब्रावो- India TV Hindi
ड्वेन ब्रावो Image Source : GETTY

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 का आगामी सीजन 14 अगस्त से 21 सितंबर तक खेला जाएगा। अब इससे पहले ही लीग की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को अपना हेड कोच बनाया है। वह फिल सिमंस की जगह लेंगे। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है।

ड्वेन ब्रावो ने कही ये बात

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की है। उसमें ड्वेन ब्रावो के बारे में बताया गया है कि TKR का मुख्य कोच बनने का अवसर मिलना सम्मान की बात है, यह एक ऐसी टीम है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं कोच फिल सिमंस को पिछले कुछ सालों उनके समय और काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं अब इस नई चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।

कैरेबियन प्रीमियर लीग में ले चुके 100 से ज्यादा विकेट

एक खिलाड़ी के तौर पर ड्वेन ब्रावो दुनिया भर की लीग्स में खेले हैं और उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के काम आ सकता है। उन्होंने साल 2013 से 2024 के बीच कैरेबियन प्रीमियर लीग में कुल 107 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 129 विकेट हासिल किए।

KKR की टीम के रह चुके मेंटर

इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तानी टीम के गेंदबाजी सलाहकार थे। उनकी कोचिंग में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे साउथ अफ्रीकी टीम से हार का मुंह देखना पड़ा था। वह नाइट राइडर्स समूह के स्वामित्व वाली ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं। वहीं आईपीएल 2025 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटर के रूप में जुड़े थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

CPL में जीते हैं चार खिताब

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने अभी तक कुल चार बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम एक बार उपविजेता रह चुकी है। पिछले सीजन TKR ने एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल