1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND: टी20 सीरीज का ये है सबसे बड़ा खिलाड़ी, रोहित शर्मा और एमएस धोनी पीछे

ENG vs IND: टी20 सीरीज का ये है सबसे बड़ा खिलाड़ी, रोहित शर्मा और एमएस धोनी पीछे

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 06, 2022 01:26 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 01:26 pm IST

ENG vs IND : टीम इंडिया के लिए इस बीच सबसे अच्छी बात ये है कि रो​हित शर्मा (Rohit Sharma) की कोविड से ठीक होकर वापसी हो रही है। 

Rohit Sharma And Virat Kohli- India TV Hindi
Rohit Sharma And Virat Kohli Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच सात जुलाई को खेला जाएगा पहला टी20 मैच
  • रोहित शर्मा की होगी वापसी, सीरीज में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी
  • टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी पहले मैच से रहेंगे बाहर, दूसरे मैच में वापसी

ENG vs IND Series : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के बाद अब टी20 सीरीज की बारी है। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैच खेले जाने हैं, इसका पहला मैच सात जुलाई को होना है। इस सीरीज की खास बात ये है कि टीम इंडिया की कप्तानी एक बार फिर रोहित शर्मा करेंगे। हालांकि एक से पांच जुलाई तक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन दूसरे मैच से ये सभी खिलाड़ी वापसी करते हुए नजर आएंगे। यानी पहले टी20 मैच में जीत की जिम्मेदारी युवा ​खिलाड़ियों पर रहने वाली है। भारतीय टीम ने हाल ही आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले थे, जिसमें हार्दिक पांड्या कप्तान थे। इन दोनों मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी, हालांकि अब 

भारत के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली। तीन मैचों की सीरीज में मुकाबला कड़ाकेदार होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
टीम इंडिया के लिए इस बीच सबसे अच्छी बात ये है कि रो​हित शर्मा की कोविड से ठीक होकर वापसी हो रही है। पहले मैच में बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली भी बाकी दो मैचों में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक जिनती भी सीरीज हुई हैं, उसमें सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने ही बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 577 रन हैं, जो भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर हैं। इंग्लैंड के कप्तान रहे इयोन मॉर्गन के संन्यास के बाद जॉस बटलर को इंग्लैंड का नया कप्तान बनाया गया है। आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जॉस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच जो सीरीज खेली गई, उसमें भी जॉस बटलर ने उम्दा पारियां खेली हैं। जॉस बटलर से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। उन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में अब तक 373 रन बनाए हैं। इसके बाद पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का नाम है, जिनके नाम 347 रन हैं। वहीं चौथे नंबर पर जेसन रॉय हैं। 

IND vs ENG
Image Source : INDIA TVIND vs ENG

रोहित शर्मा और एमएस धोनी विराट कोहली से ​काफी पीछे
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने अभी तक 317 रन बनाए हैं और वे ​इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद नंबर आता है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का। एमएस धोनी ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 296 रन बनाए हैं। खास बात ये भी है कि ये मैच उस दिन खेला जा रहा है, जिस दिन एमएस धोनी का जन्मदिन है, यानी सात जुलाई। भारतीय टीम कोशिश करेगी कि इस पहले टी20 मैच को जीतकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जीत का तोहफा दिया जाए। इससे पहले जब भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेली गई थी, तब रोहित शर्मा मैन आफ द सीरीज बने थे और भारत ने इस सीरीज को 2.1 से अपने नाम किया था। इस बार भी भारतीय टीम चाहेगी कि रोहित शर्मा धमाकेदार प्रदर्शन करें और सीरीज पर भी कब्जा किया जाए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल