1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 6 साल बाद किया ये कारनामा

रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, 6 साल बाद किया ये कारनामा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 09, 2023 09:51 am IST,  Updated : Jul 09, 2023 09:59 am IST

इंग्लैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को निर्णायक टी20 मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से भी जीत लिया।

England Cricket Team- India TV Hindi
इंग्लैंड की महिला टीम Image Source : GETTY

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेली जा रही है। वहीं महिला टीम के बीच भी महिला एशेज खेला जा रहा है। जहां पर इंग्लैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को टी20 मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 के अंतर से हरा दिया है। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया वहीं दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को हराया था।

कैसा रहा मैच का हाल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। बारिश के बाधित हुए इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। बारिश के कारण इंग्लैंड की टीम को DLS नियम के अनुसार 14 ओवर में 119 रन का लक्ष्य दिया गया। इंग्लैंड ने इस टारगेट को 4 गेंद शेष रहते चेज कर लिया। इंग्लैंड ने 13.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 121 बना इस मैच को अपने नाम कर लिया।

6 साल में पहली बार हुआ ऐसा

इंग्लैंड की महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच खेले जा रहे एशेज में अब ऑस्ट्रेलिया के टीम 4 मैचों में 6 अंक और इंग्लैंड के 4 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। इस टी20 सीरीज को जीतकर इंग्लैंड ने 6 सालों के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 6 सालों में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है। आपको बता दे की महिलाओं के एशेज में टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज के अंक के बाद विनर का फैसला किया जाता है। इसमें एक टेस्ट मैच जीतने के 4 अंक और  वनडे मैच और टी20 मैच जीतने के 2 अंक दिए जाते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने एक टेस्ट और एक टी20 मैच जीता है और इंग्लैंड ने दो टी20 मैच।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल