1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

इंग्लैंड ने अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 15, 2025 09:43 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 09:43 pm IST

इंग्लैंड की टीम को अपने घर पर सितंबर महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर ईसीबी ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

Harry Brook- India TV Hindi
हैरी ब्रूक Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम 2 सितंबर से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी जिसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की वनडे टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी देखने को मिली है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में तो खेले थे लेकिन उसके बाद चोटिल होने के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

हैरी ब्रूक संभालेंगे दोनों सीरीज में टीम की कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें हैरी ब्रूक कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा सन्नी बेकर को पहली बार टीम में जगह मिली है, जो अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए घोषित इंग्लैंड की स्क्वाड का हिस्सा हैं। हैरी ब्रूक जिनको जोस बटलर के कप्तानी छोड़ने के बाद लिमिटेड ओवर्स में इंग्लैंड का नया कप्तान बनाया गया था उनके लिए ये सीरीज काफी बड़ी होने वाली है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच जहां 2 सितंबर को होगा तो वहीं 4 और 7 सितंबर तो दूसरा और तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इसके बाद 10 सितंबर को पहला टी20 मैच जबकि 12 और 14 सितंबर को दूसरा और तीसरा टी20 मैच होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वाड

हैरी ब्रुक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ।

इंग्लैंड की टी20 स्क्वाड अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए

हैरी ब्रुक, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड।

ये भी पढ़ें

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच के बाद अब मुख्य चयनकर्ता ने भी दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया पद छोड़ने का फैसला

ICC ने श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लिया कड़ा एक्शन, फिक्सिंग के मामले में लगाया प्रतिबंध

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल