1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़े बदलाव की तैयारी में इंग्लैंड क्रिकेट, बोर्ड ने इन पदों के लिए निकाला है विज्ञापन

बड़े बदलाव की तैयारी में इंग्लैंड क्रिकेट, बोर्ड ने इन पदों के लिए निकाला है विज्ञापन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 27, 2022 01:20 pm IST,  Updated : Apr 27, 2022 01:20 pm IST

अलग प्रारूप में अलग कोच की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि रॉब कमेंटेटर के रूप में काम करते हुए ऐसा करने की वकालत कर चुके हैं।   

England Cricket, ECB, Cricket, sports, ECB board, advertisements, ben stokes  - India TV Hindi
England cricket team  Image Source : GETTY

इंग्लैंड की टीम अलग प्रारूप में अलग कोच की ओर वापसी करने की ओर बढ़ रही है क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नए प्रबंध निदेशक रॉब की ने पहला बड़ा फैसला करते हुए दो नए मुख्य कोच के लिए विज्ञापन दिया है। अलग प्रारूप में अलग कोच की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि रॉब कमेंटेटर के रूप में काम करते हुए ऐसा करने की वकालत कर चुके हैं। 

विज्ञापन के अनुसार दोनों कोच सीधे रॉब के अंतर्गत काम करेंगे। वे कुशल रणनीतिकार होने चाहिए जिनकी स्पष्ट और महत्वाकांक्षी योजना होनी चाहिए कि वे भविष्य में इंग्लैंड की टीम को सफलता कैसे दिलाएंगे। मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख छह मई है। इसी महीने इंग्लैंड के नए प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए पूर्व टेस्ट बल्लेबाज रॉब साक्षात्कार का पहला दौर नौ और 10 मई को शुरू करेंगे। 

यह भी पढ़ें- IPL 2022: संजू सैमसन से क्यों निराश हैं इयान बिशप, टी20 में उनकी बल्लेबाजी पर उठा दिया है यह बड़ा सवाल

इससे पहले 2012 और 2014 के बीच इंग्लैंड के दो अलग कोच थे और तब एंडी फ्लावर टेस्ट टीम जबकि एशले जाइल्स टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। आस्ट्रेलिया में एशेज हार के बाद बर्खास्त किए गए क्रिस सिल्वरवुड व्यस्त कार्यक्रम के कारण सीमित ओवरों की कई सीरीज का हिस्सा नहीं थे। गैरी कर्स्टन, ग्राहम फोर्ड और साइमन कैटिच राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के संभावित दावेदार हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद जो रूट ने टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस पद के प्रबल दावेदार हैं। संभावना है कि रॉब इस हफ्ते स्टोक्स को कप्तान बनाने की पुष्टि कर सकते हैं। रॉब गुरुवार को लार्ड्स में औपचारिक रूप से मीडिया से मिलेंगे। इंग्लैंड को अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से दो जून से खेलनी है जबकि टीम सीमित ओवरों की सीरीज में नीदरलैंड से भिड़ेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल