1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024: टीम का किया गया ऐलान, इंग्लैंड के 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

T20 World Cup 2024: टीम का किया गया ऐलान, इंग्लैंड के 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

 Published : Apr 30, 2024 02:52 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 03:20 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम का ऐलान शुरू हो गया है। अ​ब इंग्लैंड ने अपने उन 15 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है, जो इस साल के विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।

T20 World Cup- India TV Hindi
T20 World Cup 2024: टीम का किया गया ऐलान Image Source : GETTY

T20 World Cup 2024 England Team: टी20 विश्व कप 2024 जून में खेला जाएगा। इसके लिए टीमों का ऐलान किया जाने लगा है। सबसे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा की, इसके बाद आज अब से कुछ ही देर पहले साउथ अफ्रीका ने भी अपने 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब इंग्लैंड ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है। आईसीसी की ओर से एक मई इसके लिए आखिरी तारीख रखी गई है। हालांकि बाद में टीमें चाहें तो कुछ बदलाव कर सकती हैं। इस बीच इस बार के विश्व कप में भी जॉस बटलर ही इंग्लैंड टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं लंबे अर्से बाद जोफ्रा आर्चर भी खेलते हुए दिखाई देंगे। 

विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ होगी टी20 सीरीज 

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विश्व कप के लिए जो टीम चुनी गई है, वहीं टीम इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा रहेगी। इस सीरीज में चार मुकाबले खेले जाएंगे। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट से उबर गए हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। टीम में टॉम हार्टले और विल जैक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पहले किसी आईसीसी विश्व टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। अब उन्हें मौका दिया जा रहा है। 

आईपीएल से पहले जा सकते हैं खिलाड़ी 

इस बीच खबर ये भी है कि जो खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए चुने गए हैं और आईपीएल भी खेल रहे हैं, वे पहले ही अपने देश वापस लौट जाएंगे। ये सीरीज 22 मई से हेडिंग्ले में शुरू होगी। बुधवार 4 जून को केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम अपना पहला मैच खेलती हुई नजर आएगी। विश्व कप के लिए टीम 31 मई को कैरेबियन के लिए उड़ान भरेगी।

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर(कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2024 के लिए किया टीम का ऐलान, देखें साउथ अफ्रीका के पूरे 15 खिलाड़ियों की लिस्ट

T20 World Cup 2024: धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया में चुना जाना मुश्किल!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल