1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. EPL 2021-22: ईपीएल खिताब जीतने की दौड़ में काफी आगे निकली मैनचेस्टर सिटी

EPL 2021-22: ईपीएल खिताब जीतने की दौड़ में काफी आगे निकली मैनचेस्टर सिटी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 30, 2021 11:32 am IST,  Updated : Dec 30, 2021 11:32 am IST

मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीतने की ओर बड़ा कदम बढा दिया। चेल्सी ने स्टॉपेज टाइम में गोल गंवाकर ब्राइटन से 1-1 से ड्रॉ खेला।

फिल फोडन- India TV Hindi
ब्रेंटफोर्ड के साथ मैच के दौरान फिल फोडन Image Source : GETTY

Highlights

  • मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को हराकर EPL खिताब जीतने की ओर बड़ा कदम बढाया
  • सिटी के लिए युवा फिल फोडन ने मैच का एकमात्र गोल किया
  • चेल्सी ने स्टॉपेज टाइम में गोल गंवाकर ब्राइटन से 1-1 से ड्रॉ खेला

मैनचेस्टर सिटी ने ब्रेंटफोर्ड को 1-0 से हराकर प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब जीतने की ओर बड़ा कदम बढा दिया। सिटी के लिए युवा फिल फोडन ने मैच का एकमात्र गोल किया।  सिटी के अब 20 मैचों में 50 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज चेल्सी से आठ अंक आगे हो गई है।

वहीं खिताब की दौड़ में दूसरे स्थान पर काबिज चेल्सी ने स्टॉपेज टाइम में गोल गंवाकर ब्राइटन से 1-1 से ड्रॉ खेला। चेल्सी को रोमेलू लूकाकु ने गोल कर बढ़त दिलाई। लेकिन स्टॉपेज टाइम में ब्राइटन के डैनी वेलबेक ने बेहतरीन गोल कर मैच को ड्रॉ करा लिया।  इससे पहले खिताब की एक अन्य दावेदार लिवरपूल को लीसेस्टर ने 1-0 से हरा दिया था। चेल्सी अब दूसरे और लिवरपूल तीसरे स्थान पर है और दोनों का रविवार को सामना होना है। चेल्सी ने पिछले चार लीग मैचों में तीसरा ड्रॉ खेला। वहीं, लिवरपूल का एक मैच बाकी है लेकिन उसके स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और सादियो माने अफ्रीकी कप आफ नेशंस खेलने अपने देश जा रहे हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल