1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड, कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में नहीं चाहेगा बनाना!

ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड, कोई भी खिलाड़ी अपने करियर में नहीं चाहेगा बनाना!

 Published : Apr 11, 2024 11:28 pm IST,  Updated : Apr 12, 2024 02:11 am IST

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना खाता तक नहीं खोल पाए और जीरो रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ उनके नाम एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Glenn Maxwell- India TV Hindi
Glenn Maxwell Image Source : PTI

Glenn Maxwell Bad Record: मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ये दूसरी जीत है। मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच में आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और वह जीरो पर आउट हो गए। मैक्सवेल के खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। 

ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया ये खराब रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल बहुत ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए हैं। वह आईपीएल 2024 में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने चार गेंदें खेली, लेकिन वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। इसी के साथ वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 17-17 बार जीरो पर आउट हुए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट: 

  • ग्लेन मैक्सवेल- 17 बार 
  • दिनेश कार्तिक- 17 बार 
  • रोहित शर्मा- 17 बार 
  • राशिद खान- 15 बार 
  • पीयूष चावला- 15 बार
  • मनदीप सिंह- 15 बार
  • सुनील नरेन- 15 बार 

IPL में बनाए इतने रन

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल ने अभी तक 0, 3, 28, 0, 1, 0  रनों की पारियां खेली हैं। वह आईपीएल 2024 में अभी तक कुल 32 रन बना पाए हैं। इसके बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। मैक्सवेल ने आईपीएल के 130 मैचों में 2751 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। आरसीबी की टीम ने उन्हें ऑक्शन में 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल