IPL 2026 GT Vs PBKS Live Cricket Score, Gujarat Titans vs Punjab Kings Today Match Updates: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का 46वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स का सामना कर रही है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइंटस की टीम में एक बदलाव है। निशांत सिंधू आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, मेहमान टीम पंजाब किंग्स में 2 बदलाव हैं। विजयकुमार वैशक और जेवियर बार्टलेट गेंदबाजी में आए हैं।
पंजाब किंग्स इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। पंजाब के 8 मैचों में 13 पॉइंट हैं। टीम को अब तक सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 9 मैचों में 10 पॉइंट लेकर टेबल में 5वें स्थान पर है। गुजरात की टीम अब तक 4 मैच हार चुकी है। हालांकि, आज टीम के पास जीत की हैट्रिक लगाने का शानदार मौका होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
GT इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को येनसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
PBKS इम्पैक्ट सब: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशक, मुशीर खान और मिच ओवन।