1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान को सौंपी अहम जिम्मेदारी

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, पूर्व कप्तान को सौंपी अहम जिम्मेदारी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 23, 2026 10:13 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 10:13 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट ने बड़ा बदलाव करते हुए नई सिलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। पूर्व कप्तान इस नई कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जो आने वाले बड़े टूर्नामेंट तक टीम सिलेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Bangladesh Cricket- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट Image Source : AFP

बांग्लादेश क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने चार सदस्यीय नई सिलेक्शन कमेटी की घोषणा की, जिसमें हबीबुल बशर को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नई सिलेक्शन कमेटी ICC वर्ल्ड कप 2027 तक अपनी जिम्मेदारी निभाएगी, जो अक्टूबर-नवंबर में अफ्रीका में आयोजित होगा। बशर के पास सिलेक्टर के रूप में पहले का भी अनुभव है। वह बांग्लादेश पुरुष और महिला टीम के लिए नेशनल सिलेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं। अपने खेल के दिनों में वह एक शानदार बल्लेबाज रहे और टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे।

हसीबुल हुसैन भी कमेटी में शामिल

नई सिलेक्शन कमेटी में उनके साथ पूर्व तेज गेंदबाज हसीबुल हुसैन भी शामिल हैं, जो पहले भी चयन पैनल का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा नईम इस्लाम और नादिफ चौधरी को भी इस पैनल में जगह दी गई है। नईम इस्लाम का करियर दो दशकों तक चला, जिसमें उन्होंने विभिन्न फॉर्मेट में बीस हजार से ज्यादा रन बनाए। वहीं, नदीफ चौधरी ने भी लंबा क्रिकेट करियर खेला और संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नई सिलेक्शन कमेटी पर बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल, यह बदलाव तब हुआ जब पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने फरवरी 2026 के बाद अपना कार्यकाल आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। इसके बाद BCB ने चयन प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए नए पैनल का गठन किया। नई सिलेक्शन कमेटी के गठन के साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि हबीबुल बशर की अगुवाई में टीम का सिलेक्शन किस दिशा में जाता है, खासकर वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी पटखनी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम बीते दिनों बेहद चर्चा में रही। BCB ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह खेलने का मौका मिला। हाल ही में टीम ने अपने घर में पाकिस्तान को ODI सीरीज में हराने का बड़ा कारनामा किया। अब टीम 1 अप्रैल से ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी।

यह भी पढ़ें

ODI World Cup 2027: रोचक हो गई है अब जंग, क्या 2 बार की चैंपियन टीम हो जाएगी बाहर

आईपीएल मैच शुरू होने का सही वक्त नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल