1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के लिए नए हार्दिक-पोलार्ड बनेंगे ये 2 प्लेयर्स, हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

मुंबई इंडियंस के लिए नए हार्दिक-पोलार्ड बनेंगे ये 2 प्लेयर्स, हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 22, 2023 09:30 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 09:34 am IST

Harbhajan Singh On Mumbai Indians: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस कैसा प्रदर्शन करती है, इसको लेकर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Harbhajan Singh - India TV Hindi
हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड और हरभजन सिंह Image Source : TWITTER

Harbhajan Singh On Cameron Green: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है, लेकिन पिछले सीजन मुंबई की टीम अच्छा प्रदर्शन कर नहीं कर पाई थी और 14 मैचों में से टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड ने लंबे समय तक टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब ये दोनों ही मुंबई के साथ नहीं हैं। इस पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 

हरभजन सिंह ने दिया ये बयान 

साल 2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि मुंबई तभी सफल होगी यदि टिम डेविड वही काम कर पाते हैं जो कीरोन पोलार्ड किया करते थे और कैमरून ग्रीन वही काम कर पाते हैं जो हार्दिक पांड्या किया करते थे। उन दोनों में क्षमता है लेकिन आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें यदि आप पहले दिन से चलना शुरू कर देते हैं तो आपका सत्र अच्छा होगा। यदि आप नहीं चल पाते हैं और आपको अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है तो आपके लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

इन खिलाड़ियों के दिखाना होगा दम 

आईपीएल 2023 के आधिकारिक टीवी प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए हरभजन सिंह ने पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी शुरुआत पर जोर दिया और साथ ही कहा कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि टीम में नए चेहरे कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की भूमिका को दोहरा पाते हैं या नहीं। हरभजन आईपीएल ऑन स्टार ट्रॉफी टूर का हिस्सा थे जिसने मंगलवार को मुंबई का दौरा किया। पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा कि मुंबई के लिए अपना आईपीएल अभियान मजबूती से शुरू करना कितना जरूरी है।

छठे खिताब पर होंगी निगाहें 

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कमाल का खेल नहीं दिखा पाए थे। इसी वजह से मुंबई इंडियंस  पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी। इस बार मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन पर मोटी रकम पर अपने साथ जोड़ा है। वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। मुंबई की टीम में कई नए चेहरे भी शामिल हुए हैं। ऐसे में उसकी निगाहें छठा आईपीएल खिताब जीतने पर होंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल