1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिच को लेकर आगबबूला हो गए हरभजन सिंह, गुस्सा होकर बोले-टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पिच को लेकर आगबबूला हो गए हरभजन सिंह, गुस्सा होकर बोले-टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 Published : Nov 17, 2025 11:15 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 11:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ा।

harbhajan singh- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : AP

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। अफ्रीका ने भारत को जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ईडन गार्डन्स जैसी कम तैयार और गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल पिच को ‘टेस्ट क्रिकेट का विनाश’ करार देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति खिलाड़ियों के वास्तविक विकास में बाधा डालती है। पहला टेस्ट मैच तीन दिनों के अंदर ही समाप्त हो गया था।

हरभजन सिंह ने कही ऐसी बात

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। टेस्ट क्रिकेट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जिस तरह की पिचें इतने सालों से बनाई जा रही हैं, मैं उसे देखता आ रहा हूं। कोई इसके बारे में बात नहीं करता क्योंकि जब टीम जीत रही होती है तो सब ठीक लगता है। कोई विकेट ले रहा होता है और कोई विकेट लेकर महान बन रहा है। ऐसे में सबको लगता है कि सब ठीक चल रहा है। यह चलन अभी से शुरू नहीं हुआ है। यह कई सालों से चला आ रहा है और मुझे लगता है कि यह खेलने का गलत तरीका है।

हरभजन सिंह ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

हरभजन सिंह ने कहा कि आप किसी भी तरह से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। आप बस चक्की में बंधे बैल की तरह चक्कर लगा रहे हैं। आप जीत तो रहे हैं, लेकिन कोई वास्तविक लाभ नहीं है। एक क्रिकेटर के रूप में, आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं। यह इस बात पर विचार करने का समय है कि ऐसी पिचें आपको कहां लेकर जा रही है। यहां आपके बल्लेबाजों को यह नहीं पता होता है कि रन कैसे बनाने है और वह ऐसे दिख रहे हैं जैसे उन्हें बल्लेबाजी करना ही नहीं आता। लोग कौशल के कारण नहीं बल्कि पिच के कारण आउट हो रहे हैं। यह देखकर दुख होता है कि टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जा रहा है। मुझे नहीं पता कि हम ऐसा क्यों कर रहे हैं?

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं, शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर

पिछले 3 मैचों में ठोके 2 दोहरे शतक, सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाज रिटेन होने के बाद कर रहा कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल