1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH के धाकड़ खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना

SRH के धाकड़ खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बना

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 23, 2026 08:50 am IST,  Updated : May 23, 2026 08:58 am IST

T20 क्रिकेट में नया इतिहास बन गया। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ते हुए कमाल कर दिया।

SRH- India TV Hindi
ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन Image Source : AFP

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बल्ले से जमकर रन आ रहे हैं। यही वजह है कि इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन तीसरे पायदान पर हैं। क्लासेन से आगे गुजरात टाइटंस के सिर्फ 2 बल्लेबाज साई सुदर्श और शुभमन गिल हैं। इस बीच IPL 2026 के 67वें मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। 

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सका था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए क्लासेन T20 क्रिकेट इतिहास में नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

RCB के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। SRH को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में क्लासेन ने अहम भूमिका निभाई और सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस अर्धशतकीय पारी के साथ क्लासेन ने IPL 2026 में अपने रनों का आंकड़ा 606 तक पहुंचा दिए। खास बात यह है कि उन्होंने ये सभी रन नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने T20 क्रिकेट का बड़ा इतिहास रच दिया।

नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी T20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

  • 606* - हेनरिक क्लासेन (SRH)
  • 579 - ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
  • 573 - रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और शुरुआत से ही RCB के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 44 गेंदों में 79 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद क्लासेन और किशन ने तीसरे विकेट के लिए 113 रन की शानदार साझेदारी की। अंत में नीतिश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम का स्कोर 255/4 तक पहुंचा दिया। IPL 2026 में क्लासेन का यह सीजन शानदार रहा है। मिडिल ऑर्डर में उतरकर लगातार बड़ी पारी खेलना और मैच का रुख बदल देना अब उनकी पहचान बन चुका है। यही वजह है कि वह इस समय टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

हार के बाद विराट कोहली का फूटा गुस्सा, ट्रैविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, वायरल हुआ VIDEO

क्रिस गेल छूटे पीछे, RCB कप्तान रजत पाटीदार का IPL में बड़ा कारनामा, स्पेशल क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल