1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में टीम इंडिया के इस गेंदबाज के आस-पास भी नहीं कोई खिलाड़ी, पूरी दुनिया पर हुआ राज

ICC रैंकिंग में टीम इंडिया के इस गेंदबाज के आस-पास भी नहीं कोई खिलाड़ी, पूरी दुनिया पर हुआ राज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2023 05:16 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 05:16 pm IST

ICC टेस्ट रैंकिंग में दुनियाभर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़कर टीम इंडिया के एक गेंदबाज का राज हो चुका है।

Ravichandran Ashwin- India TV Hindi
Ravichandran Ashwin Image Source : GETTY

ICC Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अंत हो चुका है। इस नामी सीरीज को टीम इंडिया ने एक बार फिर से 2-1 से जीता। इस सीरीज के बाद आज आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी की हैं। वहीं टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है।

इस भारतीय गेंदबाज का दुनिया पर राज

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ रहे अहमदाबाद टेस्ट में 6/91 विकेट लिए थे। अश्विन को 17.28 के औसत से 25 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस प्रदर्शन से अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी स्थिती को इस स्थान पर और ज्यादा मजबूत कर लिया है। फिलहाल अश्विन इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से 10 रेटिंग अंक आगे हैं।

किस गेंदबाज के कितने अंक

अश्विन के इस वक्त 869 रेटिंग अंक हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बैठे एंडरसन के 859 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा पैट कमिंस 841 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा कगिसो रबाडा 825 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं पांचवें नंबर पर शाहीन अफरीदी हैं, जिनके 787 अंक हैं। बता दें कि अश्विन के बेस्ट आईसीसी रेटिंग अंक 904 हैं जो उन्होंने 2016 में हासिल किए थे।

विराट को भी हुआ फायदा

करिश्माई भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में 7 स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं। विराट को अहमदाबाद टेस्ट में 186 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। विराट ने 1205 दिन का अपना शतक सूखा समाप्त किया था। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरन ग्रीन और भारत के शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में अपने शतकों की बदौलत रैंकिंग में सुधार किया है। ग्रीन 11 स्थान उठकर 26वें और गिल 17 स्थान उठकर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल