1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: बारिश बनी विलेन, अगर टेस्ट मैच होता है ड्रॉ, तो इतना होगा दोनों टीमों का PCT

WTC Points Table: बारिश बनी विलेन, अगर टेस्ट मैच होता है ड्रॉ, तो इतना होगा दोनों टीमों का PCT

 Published : Dec 14, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 01:45 pm IST

IND vs AUS 3rd Test: तीसरे टेस्ट के पहले बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया। बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला। इसी वजह से सिर्फ 13.2 ओवर्स का ही खेल हो पाया।

IND vs AUS- India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : AP

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला गाबा के मैदान पर खेला जा रहा है। जिसमें पहले दिन बारिश बड़ी विलेन बनी और मैच में कई बार खलल डाला। इसी वजह से मैच में पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर्स का खेल हो पाया। मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बनाए।

मैच ड्रॉ होने पर पीसीटी में होगा नुकसान

तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन, तीसरे दिन और चौथे दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। ऐसे में ये टेस्ट मैच ड्रॉ हो सकता है। अब अगर ये टेस्ट मुकाबला बारिश की वजह से ड्रॉ हो जाता है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में भारत और ऑस्ट्रेलिया को कोई नुकसान नहीं होगा। हां दोनों टीमों का पीसीटी जरूर बदल जाएगा। 

ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को मिलेंगे चार-चार अंक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जब भी किन्हीं दो टीमों के बीच टेस्ट ड्रॉ होता है, तो दोनों टीमों को चार-चार अंक दिए जाते हैं। टेस्ट ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का पीसीटी 58.88 होगा। वहीं भारतीय टीम का पीसीटी 55.88 होगा। यानी के टेस्ट मैच ड्रॉ होने की स्थिति में दोनों को बहुत ही ज्यादा नुकसान होगा। ऐसे में भारतीय फैंस ये दुआ कर रहे होंगे कि टेस्ट मैच में बारिश खलल नहीं डाले। 

तीसरे नंबर पर मौजूद है भारतीय टीम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया इस समय तीसरे पायदान पर मौजूद है और उसने 16 मुकाबले खेलकर 9 टेस्ट मैच जीते हैं और उसका पीसीटी इस समय 57.29 है। अगर तीसरा मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो उसे WTC फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले नंबर पर मौजूद है और वह फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। 

यह भी पढ़ें: 

DSP सिराज को गाबा में करना पड़ा हूटिंग का सामना, VIDEO में दिखी ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों की शर्मनाक हरकत

IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच के आखिरी चार दिनों के खेल का बदला समय, सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल