1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG One-Off Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, अफगानिस्तान 451 रनों से पीछे

IND vs AFG One-Off Test: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, अफगानिस्तान 451 रनों से पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 07, 2026 09:09 am IST,  Updated : Jun 07, 2026 05:05 pm IST

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 रन के स्कोर पर घोषित की।

IND vs AFG- India TV Hindi
शुभमन गिल और ऋषभ पंत Image Source : PTI

IND vs AFG One-Off Test Match Day 2: भारत और अफगानिस्तान का एकमात्र टेस्ट मैच में आमना-सामना हो रहा है। इस टेस्ट मैच में दो दिनों का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564/8 रन के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। वाशिंगटन सुंदर अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सफी ने अकेले 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 39.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान अभी भी भारत से 451 रन पीछे है। अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार आगाज किया। पहले ही दिन टीम इंडिया के 2 बल्लेबाजों ने शतक ठोकने का कारनामा किया। केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली जबकि कप्तान शुभमन गिल शतक बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 85 ओवर में 368 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। शुभमन गिल 103 जबकि ऋषभ पंत अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान की ओर से पहले दिन मोहम्मद सलीम सफी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए। वहीं, जियाउर रहमान शरीफी को एक सफलता मिली।

टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को छोड़कर टॉप आर्डर में मौजूद सभी भारतीय बल्लेबाजों ने बल्ले से कमाल किया। जायसवाल सिर्फ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया का स्कोर 180 रन तक पहुंचाया। साई सुदर्शन ने 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने IPL 2026 के शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए अपनी पारी में 13 चौके जड़े। सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। केएल 61वें ओवर में अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उन्हें जियाउर रहमान शरीफी ने अपना शिकार बनाया। 3 विकेट गिरने के बाद पंत कप्तान गिल का साथ देने के लिए क्रीज पर आए और शतकीय साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 350 रन के पार पहुंचा दिया।

IND vs AFG: टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल