1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS 1st T20I Special XI: इन खिलाड़ियों को अपनी स्पेशल XI में दें जगह

IND vs AUS 1st T20I Special XI: इन खिलाड़ियों को अपनी स्पेशल XI में दें जगह

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 19, 2022 11:21 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 11:21 pm IST

IND vs AUS 1st T20I Special XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मोहाली में खेला जाएगा।

IND vs AUS 1st T20I Special XI- India TV Hindi
IND vs AUS 1st T20I Special XI Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को खेला जाएगा पहला मैच
  • मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला
  • मैच से पहले एक नजर डालें दोनों टीमों के स्पेशल XI पर

IND vs AUS 1st T20I Special XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। भारत के एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम कॉम्बिनेशन पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। भारत को एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान से मिली हार के बाफ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा इस सीरीज के दौरान कई सवालों के जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। वहीं पिछले टी20 विश्व कप की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं होगी। दोनों टीम ने साल 2016 के टी20 विश्व कप में मोहाली में ही मैच खेला था। उस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बरसा था। उस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दोनों ही टीम टी20 में शानदार करती आई हैं। अंतिम बार जब दोनों टीमों ने टी20 सीरीज खेली थी तब भारत ने उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 हराया था। दोनों टीमों के टी20 में हेड टु हेड आंकड़े पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 13 और ऑस्ट्रेलिया ने 9 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। मैच से पहले आइए नजर डालें दोनों टीमों के स्पेशल XI पर।    

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की स्पेशल इलेवन

  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान),स्टीव स्मिथ
  • विकेटकीपर:  मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), डेनियल सैम्स
  • गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह,जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल

अगर आप फैंटसी गेम खेलने के शौकीन हैं और भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में एक स्पेशल इलेवन बनाना चाहते हैं तो यह टीम आपके लिए अच्छा कर सकती है। इस टीम में आप विराट कोहली को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बना सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), जोश इंगलिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, डेनियल सैम्स, जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, केन रिचर्डसन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल