IND vs AUS 1st Test Day 1 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का घमासान शुरू हो चुका है। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस ट्रॉफी का यह 16वां संस्करण 10वीं बार भारतीय सरजमीं पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल नागपुर टेस्ट में खत्म हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 77 रन है। कप्तान रोहित शर्मा 56 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। वहीं दिन का खेल खत्म होने से एक ओवर पहले भारत ने केएल राहुल (20) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया। इससे पहले भारतीय टीम ने रवींद्र जडेजा के 5 और अश्विन के 3 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों पर ढेर कर दिया था।
मैच का स्कोरकार्ड और सभी अपडेट्स देखने के लिए इंडिया टीवी के इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें और नीचे स्क्रॉल करके मैच के हाईलाइट्स का लुत्फ उठाएं।