1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS, 1st Test, Live Streaming: नागपुर टेस्ट को कैसे देखें लाइव? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

IND vs AUS, 1st Test, Live Streaming: नागपुर टेस्ट को कैसे देखें लाइव? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Feb 08, 2023 01:56 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट को लाइव कैसे देखें?

Border Gavaskar Trophy- India TV Hindi
Border Gavaskar Trophy Image Source : PTI

IND vs AUS: दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार है। इस बड़ी टेस्ट सीरीज को शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बाकी है। सभी की नजरें इस वक्त हाई प्रोफाइल सीरीज पर हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि इस सीरीज का प्रसारण कहां होगा और इसे कैसे देखा जा सकता है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं।

कब खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी, गुरुवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 9 बजे होगा।

इस मैच को लाइव टीवी पर कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच पहले टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 09 फरवरी-13 फरवरी, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में

दूसरा टेस्ट: 17 फरवरी-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में

तीसरा टेस्ट: 01 मार्च- 05 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में

चौथा टेस्ट: 09 मार्च-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दोनों टीमें:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा

ऑस्ट्रेलिया:पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल