Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: इन खिलाड़ियों की वजह से भारत को सीरीज में मिली करारी हार, टीम इंडिया के लिए बने गुनहगार

IND vs AUS: इन खिलाड़ियों की वजह से भारत को सीरीज में मिली करारी हार, टीम इंडिया के लिए बने गुनहगार

Written By: India TV Sports Desk Published : Mar 23, 2023 07:52 am IST, Updated : Mar 23, 2023 07:52 am IST

India vs Australia ODI Series: भारत को तीसरे वनडे मैच में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से गंवा दी।

Team India- India TV Hindi
Image Source : GETTY Team India

India vs Australia 3rd ODI: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 21 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया को  वनडे सीरीज में 2-1 से गंवानी पड़ी। तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत के लिए कई स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ही खराब खेल दिखाया। इन प्लेयर्स की खराब फॉर्म का खामियाजा भारत को हारकर चुकाना पड़ा। वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे। आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में। 

फ्लॉप रहा ये स्टार बल्लेबाज 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने सीरीज के तीनों ही मैचों में ओपनिंग की, लेकिन वह टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाने में बुरी तरह से विफल साबित हुए। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा। पहले वनडे मैच में उन्होंने 20 रन, दूसरे वनडे में जीरो रन और तीसरे वनडे में 37 रनों की पारी खेली। उनके जल्दी आउट होते ही बाद के आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता था, जिससे टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 

इस ऑलराउंडर ने किया निराश 

अक्षर पटेल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शार्दुल ठाकुर की जगह खेलने का मौका मिला, लेकिन वह अपने खेल से प्रभावित करने में सफल नहीं हो पाए। गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए और बल्लेबाजी में वह खास कमाल कर नहीं पाए। दूसरे वनडे में उन्होंने 2 ओवर में 25 रन दिए और वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। वहीं, उन्होंने बल्ले से 29 रन बनाए थे। सीरीज के डिसाइडर मैच में उन्होंने 8 ओवर में 57 रन दिए और विकेट हासिल किए।  तीसरे वनडे में उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। 

इन प्लेयर्स से थीं उम्मीदें 

वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में रवींद्र जडेजा ने जरूर 45 रनों की पारी खेली, लेकिन वह गेंदबाजी में बिल्कुल असरदार साबित नहीं हुए। उन्होंने पहले वनडे मैच में उन्होंने 9 ओवर में 46 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और तीसरे वनडे में उन्होंने 10 ओवर में 34 रन दिए और वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। तीसरे वनडे में जब बल्लेबाजी में सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, तब वह टीम इंडिया की नाव बीच मंझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीसरे वनडे में सिर्फ 18 रन बनाए। 

 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement