1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अचानक टीम से कहां गुम हुआ ये खिलाड़ी? सेलेक्टर्स ने एक मैच के बाद ही काटा पत्ता

अचानक टीम से कहां गुम हुआ ये खिलाड़ी? सेलेक्टर्स ने एक मैच के बाद ही काटा पत्ता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2023 04:22 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 04:22 pm IST

टीम इंडिया से एक ऐसे खिलाड़ी को सेलेक्टर्स ने बाहर कर दिया जिसे सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिल पाया। ये खिलाड़ी अब लगातार से टीम से बाहर है।

IND vs AUS- India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 से शानदार जीत हासिल की। अब नजरें 17 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज पर हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया। वहीं टीम में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम ही नहीं है जिसे भारत की ओर से सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने को मिला।  

सिर्फ एक मैच के बाद टीम से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज कुलदीप सेन के बारे में। कुलदीप को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कमाल के प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में जगह मिली थी। कुलदीप ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ एक वनडे मुकाबला खेला था। उस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी झटके थे। लेकिन अगली ही बार से उनको प्लेइंग 11 में तो क्या खिलाड़ियों के स्क्वॉड से ही बाहर कर दिया गया।

तेज गेंदबाजी लाइन अप में नाम नहीं

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले सेलेक्टर्स के ऊपर एक अच्छा तेज गेंदबाजी लाइन अप तैयार करने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और जयदेव उनादकट को टीम में मौका दिया गया है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में एक अच्छा लाइन अप बनाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन टीम में कुलदीप सेन को जगह नहीं दी गई।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर ,सूर्यकुमार यादव।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल