1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, लेकिन ये महारिकॉर्ड बनाने से चूके

IND vs AUS: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, लेकिन ये महारिकॉर्ड बनाने से चूके

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 04, 2025 12:13 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 12:25 pm IST

IND vs AUS: भारतीय स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली है। उन्होंने अपनी इस पारी के दमपर एक रिकॉर्ड बनाया।

Rishabh Pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : GETTY / INDIA TV

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहली पारी में भारतीय टीम 185 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया को अब मैच की दूसरी पारी में एक अच्छा टारगेट सेट करने का मौका मिला। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक शानदार पारी खेली है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, लेकिन वह एक महारिकॉर्ड से चूक गए।

ऋषभ पंत इस महारिकॉर्ड से चूके

टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी करने के लिए जब ऋषभ पंत क्रीज पर आए, तब टीम इंडिया ने 78 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से पंत ने एक धमाकेदार पारी खेली और भारत के लिए एक खास रिकॉर्ड बनाया। ऋषभ पंत ने इस मैच में 33 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली है। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले पंत ने ही 28 गेंदों पर श्रीलंका के खिलाफ 2022 में अर्धशतक जड़ा था। जो कि भारत की ओर से सबसे तेज है। वह इस मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक से अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे, लेकिन वह चूक गए।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  1. 28 बॉल - ऋषभ पंत
  2. 29 बॉल - ऋषभ पंत
  3. 30 बॉल - कपिल देव
  4. 31 बॉल - शार्दुल ठाकुर
  5. 31 बॉल - यशस्वी जायसवाल

33 गेंदों पर सबसे तेज पारी

पंत ने अपनी 61 रनों की पारी के दौरान कुल 6 चौके और 4 छक्के भी जड़े। यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा 33 गेंदों पर सबसे तेज पारी है। पंत ने अपनी इस पारी के दौरान 184.85 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इससे पहले इंग्लैंड के जॉन ब्राउन (मेलबर्न 1895) और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (पर्थ 1975) ने 33 गेंदों में सबसे तेज पारी खेली थी। पंत ने 50 साल के बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ा है।

यह भी पढ़ें

BGT 2024-25 में खत्म हुआ यशस्वी जायसवाल का सफर, बनाया ये खास रिकॉर्ड

जायसवाल ने वो कर दिखाया जो पहले कभी भी नहीं हुआ, भारतीय टेस्ट इतिहास में पहली बार बना महाकीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल