1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 02, 2025 09:32 pm IST,  Updated : Jan 02, 2025 09:32 pm IST

IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा, जिसमें ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट मैच को जीतने के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

India vs Australia- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सिडनी टेस्ट मैच में पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल। Image Source : GETTY

IND vs AUS Sydney Test Weather Report: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 जनवरी से 5 मैचों की खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेलबर्न टेस्ट मैच को अपने नाम करने के साथ इस सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है, तो वहीं अब टीम इंडिया के पास सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने का मौका जरूर होगा। वहीं इस मुकाबले के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश का खलल पड़ने की संभावना काफी कम जताई गई है, ऐसे में पांचों दिन फैंस को इस मैच का पूरा मजा मिलने की उम्मीद है।

पहले चार दिन मौसम पूरी तरह से साफ, 5वें दिन बारिश डाल सकती थोड़ा खलल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मुकाबले के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन मैच शुरू होने से पहले बारिश की संभावना है लेकिन वह टॉस के समय तक रुकने की उम्मीद है, ऐसे में मुकाबला समय पर शुरू होगा। वहीं पहले दिन का तापमान अधिकतम 25 जबकि न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके बाद सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे, तीसरे और चौथे दिन का मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा जिसमें अच्छी धूप भी देखने को मिलेगी, हालांकि तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 5वें दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो 7 जनवरी को जरूर बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें 95 फीसदी तक बादलों का जमावड़ा देखने को मिल सकता है और 80 फीसदी तक बारिश की संभावना है इस दौरान तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम इंडिया में भी बड़े बदलाव के संकेत

मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट मैच के लिए मुकाबले से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें मिचेल मार्श की जगह पर ब्यू वेबस्टर को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी इस मैच के लिए बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं और इसमें कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खेलते हुए नहीं दिख सकते हैं, जिसमें उनकी जगह पर जसप्रीत बुमराह एकबार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

SA vs PAK: साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, 18 साल के खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

मनु भाकर और वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश सहित चार एथलीटों को मिलेगा ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल