1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ये खिलाड़ी रहे हीरो, जानिए किसने ठोके सबसे ज्यादा रन

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में ये खिलाड़ी रहे हीरो, जानिए किसने ठोके सबसे ज्यादा रन

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 26, 2022 06:43 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 10:51 pm IST

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। इस सीरीज में जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटे वहीं गेंदबाजों ने भी विकेट झटक कर अपनी टीम की वापसी कराई।

IND vs AUS- India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : PTI

Highlights

  • टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
  • ये खिलाड़ी रहे सीरीज के हीरो
  • किसने ठोके सबसे ज्यादा रन

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। ये पूरी सीरीज एकदम कांटे की रही थी और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सीरीज में जहां बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटे वहीं गेंदबाजों ने भी विकेट झटक कर अपनी टीम की वापसी कराई। तो आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने इस पूरी सीरीज में बल्ले और गेंद से कमाल मचाया।

इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

1. कैमरन ग्रीन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने बनाए। ग्रीन के बल्ले से इस सीरीज में 118 रन निकले। जहां 61 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

2. सूर्यकुमार यादव

 
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने इस सीरीज के तीन मैचों में 115 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 69 रन रहा था। सूर्या इस सीरीज के आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

3. हार्दिक पांड्या

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। हार्दिक ने तीन मैचों में 105 रन बनाए। इस बीच उन्होंने पहले ही मैच में नाबाद 71 रनों की एक शानदार पारी खेली।

इन 3 गेंदबाजों के रहे सबसे ज्यादा विकेट

1. अक्षर पटेल

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत के अक्षर पटेल हैं। ये गेंदबाज बाकी के सभी गेंदबाजों से इस मामले में काफी आगे है। अक्षर ने 3 मैचों में 8 विकेट हासिल किए और वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।

2. नाथन एलिस/ एडम जैम्पा/ जोश हेजलवुड

लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तीन गेंदबाज हैं। नाथन एलिस, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड ने इस सीरीज के 3 मुकाबलों में 3-3 विकेट हासिल किए। हालांकि एलिस ने ये 3 विकेट एक ही मुकाबले में हासिल कर लिए थे।

3. उमेश यादव

भारत के लिए सीरीज का पहला मैच खेलने वाले उमेश यादव दो विकेट झटक कर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे।

टीम इंडिया ने जीती सीरीज

मौजूदा सीरीज की बात करें तो मोहाली टी20 में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में बारिश ने खलल डाला और मुकाबला 8-8 ओवर का हो गया। इसके बाद भारत ने 8 ओवर में 91 रनों का लक्ष्य 7.2 ओवर में ही चेज किया और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इस साल अपनी 21वीं टी20 जीत हासिल की है। ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस मामले में टीम इंडिया ने 20 जीत हासिल करने वाली पाकिस्तानी टीम को पीछे छोड़ दिया है।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल