1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs BAN 1st Test Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे

IND vs BAN 1st Test Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे

 Written By: Rishikesh Singh
 Updated : Dec 18, 2022 12:45 pm IST

IND vs BAN 1st Test Highlights: भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन 188 रनों से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

IND vs BAN 1st Test Day 5 Live Score- India TV Hindi
IND vs BAN 1st Test Day 5 Live Score Image Source : AP

IND vs BAN 1st Test Highlights भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच चट्टोग्राम में खेला गया। इस मैच के पांचवें दिन भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगया। वहीं कुलदीप यादव ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 8 विकेट लिया। इस जीत के बाद भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं WTC के पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

Latest Cricket News

India vs Bangladesh 1st Test Day 5 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत ने जीता मैच

    चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया, इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 22 दिसंबर से ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। 

  • 9:49 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को 9वीं सफलता

    कुलदीप ने एक बार फिर से विकेट लेते हुए भारत को नौवीं सफलता दिलवाई। कुलदीप ने इबादत हुसैन का विकेट लिया।

  • 9:45 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    जीत से दो कदन दूर भारत!!!

    कुलदीप यादव ने भारत को बड़ा सफलता दिलवाते हुए साकिब अल हसन का विकेट लिया। साकिब आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। साकिब के विकेट के साथ बांग्लादेश की टीम मैच में पूरी तरह से पिछड़ गई है। भारत को यह मैच जीतने के लिए अब सिर्फ दो विकेट चाहिए।

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    भारत को मिली 7वीं सफलता

    भारत ने मैच शुरू होने के कुछ ही मिनट में विकेट ले लिया है। मोहम्मद सिराज ने शानदार फॉर्म में चल रहे मेहदी हसन मिराज को आउट कर दिया। मेहदी ने 48 गेंदों पर 13 रन बनाए।

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    पांचवें दिन का खेल शुरू

    पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने शुरूआत की है। बांग्लादेश की टीम अपने लक्ष्य से 241 रन दूर है। वहीं भारत को जीत के लिए चार विकेट की दरकार है। 

  • 8:51 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    पांचवें दिन के लिए हो जाइए तैयार

    अब से कुछ ही समय में पांचवें दिन का खेल शुरू होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक मैच के अंतिम दिन के लिए खिलाड़ी और मैदान पूरी तरह से तैयार है।

  • 8:05 AM (IST)
    Posted by Rishikesh Singh

    कुछ ही देर में शुरू होगा मैच

    भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के खेल के लिए तैयार हो जाइए। दोनों टीमों के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा। भारत को यह मैच अपने नाम करने के लिए बांग्लादेश के बचे हुए सभी 4 विकेट लेने होंगे। वहीं बांग्लादेश अपने टारगेट से 241 रन पीछे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल