1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ 1st ODI: अब होगी असली टक्कर, जानें अपनी Dream 11 में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

IND vs NZ 1st ODI: अब होगी असली टक्कर, जानें अपनी Dream 11 में किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 18, 2023 11:02 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 11:42 am IST

IND vs NZ 1st ODI Dream 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा।

IND vs NZ 1st ODI Dream 11 Team- India TV Hindi
IND vs NZ 1st ODI Dream 11 Team Image Source : GETTY

IND vs NZ 1st ODI Dream 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज यानी 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है। इस सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ी टीम से बाहर हैं, जो श्रीलंका सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा थे। इन खिलाड़ियों की जगह कुछ नए चेहरे टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलावों की उम्मीद है। भारत इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में कुछ खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। ऐसे में अपनी ड्रीम 11 टीम बनाते वक्त इन बातों का ध्यान रखे। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इस मैच के लिए फैंटेसी टीम बनाना चाह रहे हैं तो आइए मैच से पहले उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालें जिन्हें आप अपनी टीम में शामिल कर एक परफेक्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की Dream 11

  • विकेटकीपर- डेवोन कॉनवे
  • बल्लेबाज- रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, टॉम लैथम
  • ऑलराउंडर- हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, सेंटनर
  • गेंदबाज- ईश सोढ़ी, मोहम्मद सिराज, फर्ग्यूसन

कप्तान:  विराट कोहली

उपकप्तान: टॉम लैथम

अगर आप फैंटसी गेम खेलने के शौकीन हैं और भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे मैच में एक परफेक्ट फैंटसी इलेवन बनाना चाहते हैं तो यह टीम आपके लिए अच्छा कर सकती है। इस टीम में आप विराट कोहली को कप्तान और टॉम लैथम को उपकप्तान बना सकते हैं। ये दो खिलाड़ी पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में शानदार फॉर्म में है। विराट कोहली ने तो अपने अंतिम चार वनडे मुकाबलों में तीन शतक लगा दिए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों को अपने टीम में शामिल करना न भूलें।

भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की संभावित प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मोहम्मद शमी

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, सेंटनर, ईश सोढ़ी, फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, आटा ब्रेसवे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल