1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Hardik Pandya IND vs NZ: माइकल वॉन ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, हार्दिक पंड्या ने दिया करारा जवाब

Hardik Pandya IND vs NZ: माइकल वॉन ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, हार्दिक पंड्या ने दिया करारा जवाब

 Published : Nov 16, 2022 04:58 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 04:58 pm IST

Hardik Pandya IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पर निशाना साधा जिसका स्टैंड-इन कैप्टन हार्दिक पंड्या ने करारा जवाब दिया है।

Hardik Pandya, Michael Vaughan- India TV Hindi
Hardik Pandya, Michael Vaughan Image Source : GETTY

Hardik Pandya IND vs NZ: हार्दिक पंड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनते ही उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को करारा जवाब दिया। दरअसल, वॉन ने टीम इंडिया के प्रदर्शन की व्हाइट बॉल क्रिकेट में तीखी आलोचना की थी। उन्होंने भारत को विश्व क्रिकेट के इतिहास में 'सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली' टीम कहा था। विवादित बयानबाजी के लिए मशहूर वॉन ने यह कमेंट भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद किया था।

माइकल वॉन ने टीम इंडिया पर साधा निशाना

Michael Vaughan
Image Source : GETTYMichael Vaughan

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके बाद वॉन ने कहा, “भारत क्रिकेट इतिहास में सफेद गेंद से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है। मैं इस बात से हैरान हूं कि वे इतने टैलेंटेड होने के बावजूद किस तरह से टी20 क्रिकेट खेलते हैं। उनके पास खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास सही प्रोसेस नहीं है। उन्हें इसका इलाज ढूंढना होगा।" वह विरोधी गेंदबाजों को पहले पांच ओवर में पिच पर जमने का इतना मौका देते हैं?" वॉन ने डेली टेलीग्राफ के लिए अपने कॉलम में भारतीय टॉप ऑर्डर को पावरप्ले में लगभग 6 रन प्रति ओवर स्कोर करने के लिए लिखा है। बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों में सिर्फ यूएई का रन रेट पावरप्ले में भारत से खराब था।

हार्दिक पंड्या ने वॉन को दिया करारा जवाब

Hardik Pandya
Image Source : GETTYHardik Pandya

भारतीय टीम वर्ल्ड कप से निकलने के बाद अपनी पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जमीन पर खेल रही है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 18 नवंबर को खेलेगी। पंड्या इस मुकाबले से पहले प्रेस से मुखातिब हुए तो उनसे वॉन की टिप्पणी पर जवाब मांगा गया। भारतीय ऑलराउंडर ने कहा कि बेहतर बनने का मौका हमेशा होता है पर उन्हें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।

Hardik Pandya
Image Source : GETTYHardik Pandya

पंड्या ने कहा, “जाहिर है, जब आप अच्छा नहीं करेंगे तो लोग अपने विचार प्रकट करेंगे, जिसका हम सम्मान करते हैं। मैं जानता हूं कि सबके सोचने का अपना तरीका होता है। हम इंटरनेशनल लेवल पर हैं और मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के सामने कुछ भी साबित करने की जरूरत है। यह खेल है, आप हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं जब उसका रिजल्ट आना होता है, वह आता है। कई ऐसी चीजें हैं जिनपर हमें काम करना है, हम उन चीजों में सुधार करेंगे।”

रोहित, राहुल और विराट को रेस्ट

Rohit Sharma, KL Rahul and Virat Kohli
Image Source : GETTYRohit Sharma, KL Rahul and Virat Kohli

टीम इंडिया के रेग्यूलर कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और महान बल्लेबाज विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस सीरीज से रेस्ट दिया गया है। भारतीय क्रिकेट में यह चर्चा जोरों पर है कि खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया में बदलाव का दौर शुरू हो चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल