1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: रोहित-शुभमन ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सहवाग-गंभीर के 14 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ा

IND vs NZ: रोहित-शुभमन ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सहवाग-गंभीर के 14 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ा

 Published : Jan 24, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 04:25 pm IST

कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारियां खेली। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर इस भारतीय जोड़ी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इन दोनों ने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी के 14 साल पुराने कीर्तिमान को तोड़ दिया।

Shubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New...- India TV Hindi
Shubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New Zealand Image Source : BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इन दोनों धुरंधरों ने शानदार लय में बल्लेबाजी करते हुए कीवियों के खिलाफ वनडे में उस दहलीज को पार कर लिया जो लगभग डेढ़ दशक से अटूट था। हिटमैन और गिल ने 2009 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर वनडे क्रिकेट में एक नए कीर्तिमान को स्थापित कर दिया।

खत्म हुआ रोहित का 3 साल लंबा इंतजार

Shubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New Zealand
Image Source : BCCIShubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New Zealand

इंदौर के होलकर स्टेडियम में कप्तान रोहित शर्मा का वनडे शतक का तीन साल लंबा इंतजार तो खत्म हुआ ही, यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक नया सौगात भी लेकर आया। उसने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया। रोहित और गिल ने मिलकर इस मैच में 212 रन की साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी टीम की सलामी जोड़ी की ओर से आई सबसे बड़ी सलामी साझेदारी है।

रोहित-गिल ने तोड़ा सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड

Shubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New Zealand
Image Source : PTIShubman Gill and Rohit Sharma in third ODI against New Zealand

इससे पहले वनडे में कीवियों के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभारी के नाम था। वीरू और गौती की सलामी जोड़ी ने 2009 में हैमिल्टन में हुए वनडे मुकाबले में नाबाद 201 रन की साझेदारी की थी। हालांकि इन दोनों से पहले, 2006 में सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा की जोड़ी ने भी नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 201 रन की पार्टनरशिप की थी। इस रिकॉर्ड को सहवाग और गंभीर की जोड़ी ने बराबरी के स्कोर पर रहने के बावजूद नाबाद रहने के कारण तीन साल बाद अपने नाम कर लिया। सबसे अच्छी बात यह कि 14 साल बाद इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक भारतीय जोड़ी ही सामने आई।  

रोहित के आउट होने से टूटी रिकॉर्ड पार्टनरशिप

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय सलामी जोड़ी की साझेदारी का अंत रोहित शर्मा के विकेट से हुआ। भारतीय कप्तान 85 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। हिटमैन ने इस पारी में 9 चौकों के साथ 6 जबरदस्त छक्के भी लगाए। रोहित के आउट होने के बाद गिल भी जल्द पवेलियन लौट गए। इस युवा सलामी बल्लेबाज ने 78 गेंदों में 112 रन बनाए। उन्होंने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए 13 चौकों के साथ पांच छक्के भी लगाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल