1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: पूरी तरह कप्तान बन चुके हैं हार्दिक पांड्या, गिल के शतक में भी था बड़ा हाथ

IND vs NZ: पूरी तरह कप्तान बन चुके हैं हार्दिक पांड्या, गिल के शतक में भी था बड़ा हाथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 02, 2023 02:49 pm IST,  Updated : Feb 02, 2023 02:49 pm IST

शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी के बाद एक बड़ा बयान दिया है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : PTI

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 168 रनों से शर्मनाक मात दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम किया। टीम इंडिया की जीत के सबसे बड़े हीरो शुभमन गिल रहे। गिल ने इस मैच में सिर्फ 63 गेंदों का सामना करते हुए 126 रन ठोक डाले। इस पारी के बाद गिल ने एक बड़ा बयान दिया। 

गिल ने दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल ने कहा कि उनकी शतकीय पारी ‘ रणनीतिक और तकनीकी रूप से’ एक लगभग पूर्ण बल्लेबाजी के करीब थी। गिल की इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 168 रन के विशाल अंतर से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता।  गिल ने खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में अपने पहले शतक के दौरान 12 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत ने इस मैच में चार विकेट पर 234 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 12.1 ओवर में 66 रन पर आउट कर दिया।

हार्दिक पांड्या से की बातचीत

गिल ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की वेबसाइट पर जारी कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ बातचीत के वीडियो में कहा, ‘‘मैं जिस तरह से बल्लेबाजी करता हूं उसके लिए मानसिक स्पष्टता की जरूरत होती है। और आप ने खासकर आज मुझे उस तरह की आजादी दी। आप ने कहा था, ‘जैसा मैं खेलता हूं वैसा ही खेलूं और कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है।’ मुझे लगता है कि यह छोटी-छोटी चीजें काफी मदद करती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मिशेल सैंटनर के आखिरी ओवर में, मैं पूरी तरह से लय में था और मैंने बड़ा शॉट खेलने का मन बनाया था लेकिन आप ने मुझे खुद को रोकने और दूसरे गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की सलाह दी क्योंकि सैंटनर ने पूरी श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की थी। ऐसे में रणनीतिक और तकनीकी तौर पर यह मैच मेरे लिए पूर्णता के करीब था।’’ 

हार्दिक ने झटके चार विकेट

मैन ऑफ द सीरीज हार्दिक ने इस मैच में चार विकेट झटके। गिल ने जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो चार विकेट खेल का हिस्सा  हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मैं गलत नहीं हूं तो मैंने 145 (किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंदबाजी की और इस रफ्तार ने मुझे खुशी और मुस्कान दी जो आप देख सकते हैं। यह मेरा आखिरी (मौजूदा सत्र में भारतीय टीम के लिए) मैच है। इसके बाद मैं ब्रेक पर जा रहा हूं।’’ हार्दिक अपना अगला मैच दो महीने के बाद खेलेंगे। ऐसे मैंने आज अपना पूरा जोर लगाया। मेरी कोशिश थी कि जितना संभव हो उतनी तेज गेंदबाजी करूं। हमें अच्छी शुरुआत मिली इससे काम और आसान हो गया।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल