1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में जल्द डेब्यू करेंगे सूर्या, SKY ने खुद दिए संकेत

IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में जल्द डेब्यू करेंगे सूर्या, SKY ने खुद दिए संकेत

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 20, 2022 08:29 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 08:29 pm IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 55 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया। भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव हीरो रहे। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 51 गेंदों पर 111 रन बनाए। इस मैच में भी सूर्या का 360 डीग्र का खेल देखने को मिला। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉर्ट लगाए। सूर्या की बैटिंग देख मैदान में हर कोई हैरान रह गया। लंबे समय से फैंस का मानना है कि सूर्या को टेस्ट टीम में भी मौकी दिया जाना चाहिए। इसे लेकर अब सूर्या ने बड़ा बयान दिया है।

क्या बोले सूर्या

सूर्यकुमार यादव की निगाहें अब टेस्ट टीम में जगह बनाने पर टिकी हैं और उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें लंबे फॉर्मेट में खेलने का बुलावा आ सकता है। सूर्यकुमार से जब टेस्ट टीम में जगह बनाने के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि,‘‘ आ रहा है, वह (टेस्ट टीम में चयन) भी आ रहा है।’’ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार ने मुंबई की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पिछले कई वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार ने प्रस कॉनप्रेंस में कहा कि,‘‘ जब मैने क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो लाल गेंद से ही की थी और मैं मुंबई की अपनी टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता रहा हूं। मैं टेस्ट प्रारूप के बारे में अच्छी तरह से जानता हूं और मैंने लंबे फॉर्मेट में खेलने का भी आनंद उठाया है। उम्मीद है मुझे जल्द ही टेस्ट कैप मिल जाएगी।’’ 

सूर्या ने याद किए पुराने दिन

सूर्यकुमार इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे और इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपने इशारों पर नचाया। सूर्यकुमार के खेल को देखते हुए लगता है कि उन्हें दो-तीन साल पहले ही राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भी स्वीकार किया कि पूर्व में उन्हें नजरअंदाज किए जाने से उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा,‘‘ मैं अक्सर अपने अतीत की बातें करता हूं। जब मैं अपने कमरे में होता हूं या अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहा होता हूं तो हम दो-तीन साल पहले की स्थिति के बारे में बातें करते हैं। आज की परिस्थिति कैसी है और तब में और आज में क्या बदलाव हुआ, हम इस बारे में अक्सर बातें करते रहते हैं।’’ 

सूर्यकुमार ने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर उस समय थोड़ा निराशा हुई थी लेकिन हम हमेशा इस पर ध्यान देते रहे कि अगर कुछ सकारात्मक है तो हमें उस तरफ ध्यान देना चाहिए। मैं कैसे बेहतर क्रिकेटर बन सकता हूं और कैसे आगे बढ़ सकता हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ उस समय के बाद मैंने अलग-अलग चीजों को आजमाया जैसे कि अच्छा भोजन करना, अभ्यास सत्र में पर्याप्त समय बिताना, सही समय पर सोना, जिसका आज मुझे फायदा मिल रहा है।’’ सूर्या ने इस मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनाम इसी साल किया था। इस मैच में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल