1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान पर जीत के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या, लाखों फैंस के आगे निकले आंसू

IND vs PAK: पाकिस्तान पर जीत के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या, लाखों फैंस के आगे निकले आंसू

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 23, 2022 08:36 pm IST,  Updated : Oct 23, 2022 08:36 pm IST

IND vs PAK: हार्दिक इस जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और एक बात को याद कर उनकी आंखों से आंसू आ गए।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : TWITTER

Highlights

  • जीत के बाद भावुक हुए हार्दिक पांड्या
  • लाखों फैंस के आगे निकले आंसू
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में 6 विकेट से मात दी है। इस जीत के हीरो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे। लेकिन इस मैच की जीत में एक बड़ा हाथ हार्दिक पांड्या का भी रहा जिन्होंने 3 विकेट लेने के साथ-साथ कोहली के साथ 100 से ऊपर रन की साझेदारी करके भारत को मुश्किल से बाहर निकाला। हार्दिक इस जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और इस दौरान वो अपने पिता को याद करके काफी भावुक भी हो गए। 

हार्दिक की आंखों से निकले आंसू

हार्दिक मैच खत्म होने के बाद जतिन सप्रू और इरफान पठान से बातचीत करने गए। इसी बीच उनको एक ऐसी बात याद आ गई जिसके बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाए। दरअसल हार्दिक ने कहा कि अगर आज उनके पिता जिंदा होते तो बहुत ज्यादा खुश होते। हार्दिक ने इसके अलावा कहा कि लड़कों ने पिछले एक साल से बहुत मेहनत की है। उन्होंने कोहली, रोहित, सूर्यकुमार यादव और बाकी सभी खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए टीम की तैयारियों पर भी कई बातें कही, जिसके बाद ये खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक सका।

हार्दिक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने टी20 क्रिकेट ने 50 विकेट और 1000 रन बनाए हो। यह दर्शाता है की वह इस फॉर्मेट के बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। विराट कोहली के साथ मिलकर उन्होंने इस मुकाबले में जबरदस्त साझेदारी की और भारत को जीत के करीब पहुंचाया। हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 37 गेंदों पर 40 रन बनाया। उनकी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। भारत ने 31 रन पर अपने 4 विकेट गवां दिए थे।

पूरे पाकिस्तान पर भारी पड़े विराट

पाकिस्तान की टीम ने टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रन का टारगेट दिया था। जहां सभी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो रहे थे वहीं विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 100 रन से ज्यादा की साझेदारी की। और आखिर में विराट कोहली ने अपने दम पर इस मैच को जिता दिया। टीम इंडिया की इस जीत के साथ ही अब ग्रुप-2 में भारत दो प्वॉइंट के साथ टॉप पर है। अब सबसे पहले भारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होंगी।    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल