1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टॉस का बॉस ही जीतेगा भारत-पाकिस्तान मैच! यकीन ना हो तो देख लो ये चौंकाने वाला आंकड़ा

IND vs PAK: टॉस का बॉस ही जीतेगा भारत-पाकिस्तान मैच! यकीन ना हो तो देख लो ये चौंकाने वाला आंकड़ा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 09, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 03:56 pm IST

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच ये 8वीं भिड़ंत होगी। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK- India TV Hindi
टॉस का बॉस ही जीतेगा भारत-पाकिस्तान मैच! Image Source : GETTY

IND vs PAK T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मैच आज यानी 9 जून को खेला जाएगा। इस मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपना शुरुआती मैच इसी मैदान पर खेला था, जहां उसने आयरलैंड को हराया था। वहीं, पाकिस्तान इस मैदान पर पहली बार खेलने उतरेगी। इस मैच में टॉस का रोल काफी अहम रहने वाला है। 

टॉस का बॉस ही जीतेगा मैच? 

भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। जहां टीम इंडिया ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ एक बार ही भारतीय टीम को हरा सकी है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले 5 मुकबलों में उसी टीम को जीत मिली है, जिसने टारगेट का पीछा किया है। यानी भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 वर्ल्ड कप के मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हमेशा हार मिली है। 

टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने मारी बाजी

2012 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को जीत मिली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने टारगेट का पीछा करते हुए 8 विकेट से बाजी मारी थी। 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने इस मैच को टारगेट का पीछा करते हुए 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद 2016 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने 6 विकेट से बाजी मारी थी। वहीं, 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया था। इस मैच में पाकिस्तान ने टारगेट का पीछा करते हुए 10 विकेट से जीत अपने नाम की थी। पिछले वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही थी, जहां उसने टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। 

भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले 5 टी20 वर्ल्ड कप मैच

2012 टी20 वर्ल्ड कप- भारत 8 विकेट से जीता

2014 टी20 वर्ल्ड कप- भारत 7 विकेट से जीता

2016 टी20 वर्ल्ड कप- भारत 6 विकेट से जीता

2021 टी20 वर्ल्ड कप- पाकिस्तान 10 विकेट से जीता

2022 टी20 वर्ल्ड कप- भारत 4 विकेट से जीता

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक विकेट लेते ही अर्शदीप करेंगे कमाल, इरफान पठान को छोड़ेंगे पीछे?

आंद्रे रसेल का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल