IND vs PAK, Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के फाइनल का मंच सज चुका है। 28 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशिया कप के फाइनल में पहली बार दोनों टीमें भिड़ेंगी। इसके साथ ही नया इतिहास बन जाएगा। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, पाकिस्तान को 2 बार भारत से मुंह की खानी पड़ी है। अगर फाइनल में एक बार फिर पाकिस्तान को पटखनी मिलती है, तो भारतीय टीम नया इतिहास रच देगी।
तीसरी बार दिखेगा अद्भुत नजारा
दरअसल, भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में तीसरे बार भिड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पहले दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-4 राउंड में आमना-सामना हुआ था। अब जब दोनों टीमें फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने उतरेंगी, तो 5+ टीमों वाले मेन्स टूर्नामेंट में सिर्फ तीसरी बार ऐसा होगा जब 2 टीमों के बीच तीन बार मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले सिर्फ 2 टूर्नामेंट में अब तक ऐसा देखने को मिला है। दिलचस्प बात ये है कि पिछली दोनों बार भी टीम इंडिया इस अद्भुत संयोग का हिस्सा रही है और अब तीसरी बार इतिहास रचने जा रही है।
पाकिस्तान हारा तो बनेगा शर्मनाक रिकॉर्ड
आपको बता दें कि पहली बार 1983 वर्ल्ड कप में ऐसा हुआ था। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज और भारत के बीच 3 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें फाइनल मैच भी शामिल था। इन 3 मैचों में टीम इंडिया ने 2 जीते थे और वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। दूसरी बार ऐसा 2004 में खेले गए एशिया कप में देखने को मिला था। इस टूर्नामेंट में 5 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे। अब एशिया कप 2025 में ऐसा होने जा रहा है, जब दो टीमों के बीच तीसरी बार भिड़ंत होगी। अगर भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीत लेती है तो पाकिस्तान के नाम 5+ टीमों वाले मेन्स टूर्नामेंट में एक ही टीम से 3 बार हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जो अभी तक देखने को नहीं मिला है।
5+ टीमों वाले मेन्स टूर्नामेंट में तीन बार आमने-सामने हुई टीमें
भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1983 वर्ल्ड कप
- पहला मैच - भारत जीता
- दूसरा मैच - वेस्टइंडीज जीता
- फाइनल मैच- भारत
भारत बनाम श्रीलंका, 2004 एशिया कप
- पहला मैच- श्रीलंका जीता
- दूसरा मैच- भारत जीता
- फाइनल मैच- श्रीलंका जीता
भारत बनाम पाकिस्तान, 2025 एशिया कप
- पहला मैच - भारत जीता
- दूसरा मैच - भारत जीता
- फाइनल मैच - भारत बनाम पाकिस्तान (28 सितंबर)
यह भी पढ़ें:
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, एक ही झटके में निकले सबसे आगे, अब खतरे में पड़ा मलिंगा का महारिकॉर्ड
सुपर ओवर की इस गेंद पर जमकर हंगामा! पहले बल्लेबाज आउट फिर संजू ने किया रन आउट, रिव्यू में हो गया खेल