IND vs SA, 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे, 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
IND vs SA, 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा वनडे, 1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
Written By: Vanson Soral@VansonSoral
Published : Dec 03, 2025 11:56 am IST,
Updated : Dec 03, 2025 10:08 pm IST
IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के मैदान पर खेला गया जिसको अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी है।
IND vs SA, 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं इसके बाद अफ्रीकी टीम ने एडन मार्करम के 110 रनों की बदौलत इस मुकाबले को 49.2 ओवर्स में 4 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीरीज को अब 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भारतीय पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। जायसवाल ने नंद्रे बर्गर के ओवर का चौके से स्वागत किया। ओवर का समापन भी चौके से हुआ। पहले ओवर से टीम इंडिया ने 14 रन बटोरे। रोहित शर्मा का अभी खाता खुलना बाकी है।
4 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन पहुंच गया है। अगले ओवर में चौकों की हैट्रिक जड़ने के बाद रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। इस तरह भारत को लगा पहला झटका। 5 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 40 रन एक विकेट के नुकसान पर।
7 ओवर में भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। यशस्वी जायसवाल 20 रन और विराट कोहली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से कोहली और जायसवाल की कोशिश बड़ी साझेदारी करने की होगी।
10वें ओवर में यशस्वी जायसवाल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। जायसवाल 22 रन बनाकर मार्को यान्सन का शिकार बने।
16 ओवर में भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार चला गया है। विराट कोहली 22 और रुतुराज गायकवाड़ ने 33 रन अपने खाते में कर लिए हैं।
22 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 41 और रुतुराज गायकवाड़ 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
रुतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक हुआ पूरा। उन्होंने 52 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 24 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन है।
विराट कोहली ने दूसरे वनडे मैच में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 47 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी पारी में वह 3 चौके और 1 सिक्स लगा चुके हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है, जिसमें उन्होंने रायपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सिर्फ 77 गेंदों में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की।
विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली है। इस मैच में उन्होंने 90 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 275 रन है।
41 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। भारत को पांचवां झटका वाशिंगटन सुंदर के रूप में लगा, वह 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 102 और गायकवाड़ 105 रन बनाकर आउट हुए।
केएल राहुल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाई करते हुए अर्धशतक लगाया है। वह 43 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं जडेजा ने 27 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। उनकी टीम को अभी भी जीत के लिए 267 रन की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका की टीम को 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दूसरा झटका कप्तान टेम्बा बावूमा के रूप में 127 के स्कोर पर लगा है, जो 46 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने।
साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज एडन मार्करम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उन्होंने मात्र 88 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। 27 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन है।
एडन मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका की टीम को तीसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 98 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीकी टीम को यहां से जीत के लिए 162 रन की जरूरत है।
साउथ अफ्रीका की टीम को 322 के स्कोर पर छठा झटका मार्को यान्सन के रूप में लगा है, जो सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर्स में टारगेट को 6 विकेट के नुकसान पर किया हासिल, सीरीज 1-1 से हुई बराबर।