Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

IND vs SA : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Edited by: India TV Sports Desk Published : Dec 07, 2021 01:44 pm IST, Updated : Dec 07, 2021 03:02 pm IST

भारत के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 21 सदस्यीय टीम का एलान किया है।

India vs South Africa - India TV Hindi
Image Source : GETTY South Africa cricket team 

Highlights

  • भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने 21 सदस्यीय टीम का एलान किया है
  • टेस्ट सीरीज के लिए डीन एल्गर को टीम का कप्तान बनाया गया है
  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर को खेला जाएगा

 

साउथ अफ्रीका ने 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये मंगलवार को 21 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला और विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेलटन के रूप में दो नये चेहरे शामिल हैं। डीन एल्गर की अगुवाई वाली टीम में तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर को भी जगह मिली है जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2019 में खेला था। 

अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्किया की टीम में वापसी हुई है। उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये विश्राम दिया गया था। ग्लेनटन स्टुरमैन और प्रेनलान सुब्रायेन की भी टीम में वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का नया स्वरूप पाये जाने के बाद अब पहला टेस्ट मैच एक सप्ताह बाद 26 दिसंबर से शुरू होगा। 

कोविड-19 का नया स्वरूप मिलने के कारण एक समय सीरीज पर ही खतरा मंडरा रहा था लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) दोनों ने कहा कि श्रृंखला कार्यक्रम में कुछ बदलावों के साथ खेली जाएगी। सीएसए की चयनसमिति के समन्वयक विक्टर एमपिटसैंग ने कहा, ‘‘सीएसए के लिये यह प्रारूप बेहद महत्वपूर्ण है तथा इसे प्रासंगिक बनाये रखना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम डीन एल्गर और उनके साथियों की मैदान पर वापसी का वास्तव में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने पिछली बार उन्हें वेस्टइंडीज पर दबदबा बनाते हुए देखा था और तब से काफी समय बीत गया है।’’ एमपिटसैंग ने कहा, ‘‘हमें उस टीम पर भरोसा है जिसे हमने चुना है और हमने पिछले दो सत्रों में जिस प्रतिभा को तराशा है उसका पूरा समर्थन करते हैं। ’’ 

तीन टेस्ट मैचों की साउथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। भारत साउथ अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीतने की भी कोशिश करेगा। पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। 

इसके बाद वनडे मैचों की सीरीज होगी तथा मूल कार्यक्रम का हिस्सा रहे चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन बाद में किया जाएगा। सीएसए ने सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। 

साउथ अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कैगिसो रबाडा, सारेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नोर्किया, कीगन पीटरसन, रासी वान डर डुसेन, काइल वेरेन, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलान सुब्रायन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement